फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Looting of cash and jewelery from couple

Bareilly News: दंपती से नकदी व जेवर की लूटपाट

Tue, 28 Jan 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Looting of cash and jewelery from couple
मीरगंज। रविवार की रात बाइक से अपनी पत्नी के साथ ससुराल मंडनपुर जा रहे युवक की बाइक के आगे दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने बाइकें लगाकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की, फिर नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता नरगिस ने बताया कि वह 26 जनवरी को अपनी ससुराल बहजुइया जागीर थाना सीबीगंज से अपने पति अतीक अहमद के साथ अपने मायके मंडनपुर बाइक से जा रही थीं। रात सवा सात बजे वह और उनके पति नौसना पुल के पास पहुंचे। तभी पीछे से आये दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया और मारपीट कर पर्स छीन लिया। उसमें रखे नौ हजार रुपये नकद, सोने की टीप, झाले, पेन्डिल, चांदी के हाथ के तोड़े, शोक बंद, चुटिया आदि जेवर भी छीन छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद महिला पति के साथ जैसे-तैसे अपने मायके पहुंची। परिवार बालों को बताया तो उसके मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस को भी सूचना दी पुलिस भी पहुंची। सुबह को पीड़िता ने थाने में अपने साथ हुई घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था तहरीर में
नरगिस का आरोप है कि पुलिस ने पिता सलीम पुत्र मेहन्दीहसन को बुलाकर तहरीर बदलवा दी। तहरीर में लिखवाया है कि मेरा दामाद नौसना पुल पर रुका व बैग बाइक में टांगकर लघुशंका करने चला गया। इस बीच कोई बैग लेकर फरार हो गया, जबकि पीड़िता नरगिस अपनी बाइक के पास मौजूद खड़ी रही।



पुलिस का कहीं लूट की घटना को छिपाने का तो प्रयास नही



जब पति पत्नी दोनों साथ थे युवक पेशाब करने गया तो उसकी पत्नी तो बाइक के पास ही खड़ी रही होगी तो ऐसे में युवक का बैग कोई अज्ञात चोर बाइक के हैंडल से उतारकर आसानी से ले गया लेकिन युवक की पत्नी को इसकी भनक तक नही लगी। इस मामले की गहराई से जांच की जाये तो इस मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed