{"_id":"619023d232f13474b2125829","slug":"loot-from-vegetable-seller-aonla-news-bly4660470166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर से बिशारतगंज लौट रहे दो सब्जी व्यापारियों से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषनगर से बिशारतगंज लौट रहे दो सब्जी व्यापारियों से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी मोबाइल लूटा
विज्ञापन
बिशारतगंज। बरेली से दुकान बंद करके बाइक से लौट रहे दो सब्जी व्यापारियों से शुक्रवार रात बिशारतगंज-चाड़पुुर मार्ग पर मिर्जापुर तिराहे के बीच लाल मंदिर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने नौ हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर बिशारतगंज थाने में दी है।
कस्बे के वार्ड 11 निवासी नन्हे लाल साहू उर्फ चन्नू और वार्ड 12 में रहने वाले प्रेमपाल मौर्य उर्फ छोटेलाल की बरेली के सुभाषनगर गुरुद्वारे के पास सब्जी की दुकानें हैं। शनिवार को दोनों बाइक से बिशारतगंज लौट रहे थे। रात 9:45 बजे मिर्जापुर तिराहे पर बाइक पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। बदमाशों ने दोनों की कनपटी पर तमंचा रखकर जेब में रखा मोबाइल और नौ हजार की नकदी लूट ली। जाते समय बदमाश उनकी बाइक की चाबी निकालकर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक गए। एक्सीलेटर का तार भी तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश बाइक से राजूपुर गांव की भाग गए। दोनों बाइक लेकर पैदल शिवनगर गांव तक आएं। वहां से किसी ग्रामीण का मोबाइल लेकर घटना की सूचना घर पर दी। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक टकराने पर लगाया लूट का आरोप
फतेहगंज पूर्वी। बाइक टकराने के बाद हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर लूट का आरोप लगा दिया। पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा पाया गया।
फतेहगंज पूर्वी पुलिस के मुताबिक कस्बा निवासी ऋषभ मिश्रा की बाइक शनिवार सुबह नौ बजे बरगवां से पहले सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई थी, जिसमें दोनों बाइक सवारों के मामूली चोटें आईं थीं। इसी को दोनों के बीच विवाद हो गया। गांववालों ने आकर बीच बचाव कराया। इसके बाद ऋषभ ने थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ लूट की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो लूट की बात झूठी पाई गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दो बाइकें टकराई थी। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। लूट की घटना गलत है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो घटनास्थल मीरानपुर कटरा थाने पाया गया है।