{"_id":"5723be104f1c1b5c0ca91b28","slug":"looking-at-the-left-side-tank-ran-fsdia-dudia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए टीम को देखकर टंकी छोड़ भागे दूधिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए टीम को देखकर टंकी छोड़ भागे दूधिए
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बैरियर नंबर दो पर गर्मी के मौसम में एफएसडीए की टीम छापेमारी की तो दूधिएं टंकी छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची एफएसडीए की टीम ने दूध को नष्ट करा दिया, उसके बाद जो भी दूधिए मिले उनके दूध का नमूना लेकर परीक्षण के लिए लैबोरेटरी भेज दिया है। पूरे दिन में अभयान चलाकर 10 नमूने लिए गए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ममता कुमारी ने पिपरिया राम दयाल के मोहम्मद अली के दूध का नमूना लिया। इसी दौरान मुड़िया अहमद नगर निवासी वीरू, करमपुर चौधरी निवासी कासर खां, भड़सर निवासी धर्मवीर, आसपुर निवासी सुरेश पाल सिंह। तीरथपुर निवासी हर प्रसाद, मोहरनिया निवासी कल्लू, मुड़िया अहमद नगर निवासी नन्हेलाल, इज्जतनगर के सहुआ निवासी सोमपाल तथा मल्लपुर गोटिया निवासी रामपाल के दूध के नमूने लिए। इन सभी को परीक्षण के लिए लखनऊ स्थित लैबोरेटरी भेज दिया गया है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि छापेमारी का अभियान निरंतर जारी रहेगा। गर्मी के मौसम में दूध के अलावा दही, कोल्ड ड्रिंक्स तथा अन्य सामान के नमूने निरंतर लिए जाते रहेंगे। छापामार टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।