फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Long-term investors should not be afraid of falling prices, pure gold will shine.

Bareilly News: भाव लुढ़कने से न घबराएं दीर्घ अवधि के निवेशक, चमकेगा खरा सोना

Fri, 24 Oct 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Long-term investors should not be afraid of falling prices, pure gold will shine.
बरेली। त्योहार से पहले चांदी और सोने के भाव में तेजी रही। अब कीमत में गिरावट से निवेशक असमंजस में है। मंगलवार के सापेक्ष बृहस्पतिवार को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 5,700 रुपये, चांदी प्रति किलो 7,500 रुपये लुढ़का। विशेषज्ञ दीर्घ अवधि के निवेशकों को धैर्य का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के मुताबिक, मंगलवार को चांदी प्रति किलो 12 हजार और प्रति दस ग्राम सोना 8,500 रुपये तक लुढ़का। आकस्मिक गिरावट से कारोबारी भी हैरान रहे। बढ़ती कीमतों के बीच तेजी से मुनाफा हासिल करने के उद्देश्य से त्योहारी सीजन पर बढ़ी कीमत के दौरान निवेश करने वाले लोगों में निराशा का भाव रहा। दूसरी ओर, सहालग सीजन के लिए खरीदारी का इंतजार कर रहे लोग उत्साहित हुए। कारोबारियों के मुताबिक त्योहार के बाद मांग में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भावों के उतार-चढ़ाव की वजह से गिरावट हो रही है।
विज्ञापन

बरेली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक कीमतों में गिरावट से कुछ निवेशकों के लिए नुकसान उठाना पड़ा है। पर दीर्घ अवधि में गिरावट का कोई असर नहीं होगा। इसलिए जिन्होंने निवेश किया है, वे धैर्य रखें। हालांकि, नए निवेशक को देर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के बाद तेजी से बढ़े भाव नहीं हो रहे स्थिर
वित्तीय सलाहकार आदर्श शर्मा के मुताबिक पिछले दस वर्ष में सोने की कीमतों पर गौर करें तो 2015 से 2019 तक प्रतिवर्ष प्रति तीन से चार हजार रुपये बढ़त रही। जबकि 2020 में भाव 17 हजार रुपये बढ़ गए। अक्तूबर 2019 में भाव प्रति दस ग्राम 35,600 रुपये और 2020 में 53,970 रुपये रहा। 2021 में छह हजार रुपये की गिरावट हुई।

2022 से 2023, 2024, 2025 तक क्रमश: 11 हजार, 18 हजार, 47 हजार रुपये तक प्रतिवर्ष उछाल दर्ज हुआ है। बीते रिकॉर्ड बताते हैं कुछ वक्त के लिए कीमतें भले कम हुईं पर लंबे समय के लिए निवेश करने पर मुनाफा तय है। ब्यूरो

अक्तूबर में सोने के भाव प्रति दस ग्राम
वर्ष भाव (24 कैरट)
2015 26,450
2016 29,660
2017 29,180
2018 31,825
2019 35,600
2020 53,970
2021 47,670
2022 51,450
2023 62,550
2024 80,400
2025 1,27,800
(नोट: बरेली सराफा एसोसिएशन के अनुसार भाव।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed