{"_id":"66e20059492da153d60d88c2","slug":"long-queue-outside-aadhaar-center-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-100952-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आधार केंद्र के बाहर लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आधार केंद्र के बाहर लगी लंबी कतार
विज्ञापन
आंवला। आधार कार्ड बनवाने को डाकघर के बाहर लगी भीड-संवाद
भीड़ लगने से लगा जाम, लोगों ने सिस्टम को कोसा
आंवला। कस्बे के मुख्य डाकघर आकर आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने वालों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है। कारण दिन-ब-दिन व्यवस्थाएं बिगड़ती ही जा रही हैं। इस कारण भोर से ही लोगों की लंबी कतार लग रही है। इस कारण सड़क पर जाम लग गया। मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
कस्बे में केवल मुख्य डाकघर में ही आधार कार्ड बनाए व संशोधित कराए जा रहे हैं। दिनभर भीड़ को देखते हुए लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही पहुंच रहे हैं। कुछ ऐसी स्थिति बुधवार की सुबह देखने को मिली, जहां सुबह पांच बजे से ही लोगों की लंबी कतार दिखी। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दिखाई दिए। इसमें एक कतार मोहल्ला गंज त्रिपोलिया मेन बाजार से लेकर दूसरे मोहल्ले फूटा दरवाजा तक लगी हुई थी। डाकखाना खुलते ही काउंटर पर भारी भीड़ जुट गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। इस दौरान लोग सिस्टम को कोस रहे थे। पोस्ट मास्टर वीर सिंह ने बताया कि टोकन जारी करने के लिए लोगों को बुलाया गया था। बुधवार को 24 लोगों को टोकन जारी किया गया। संवाद