Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Long-distance trains packed to capacity; passengers on local routes left helpless

Bareilly News: लंबी दूरी की ट्रेनें ठसाठस, स्थानीय रूटों पर यात्री बे-बस

Thu, 12 Nov 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 12 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Long-distance trains packed to capacity; passengers on local routes left helpless
बरेली। भाई दूज को लेकर कई दिन से की जा रही व्यवस्था बुधवार को नाकाफी साबित हुई। रोडवेज के लोकल रूटों पर ज्यादा बसों का संचालन करने और लंबे रूटों पर फेरे बढ़ाने संबंधी दावे बेदम साबित हुए। बसों और ट्रेनों पर सुबह व शाम को यात्रियों का दबाव ज्यादा रहा। बरेली होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के सामान्य कोच ठसाठस रहे। कई ट्रेनों के आरक्षित कोचों की हालत भी जनरल जैसी हो गई। बुधवार को जंक्शन पर सामान्य टिकटों की बिक्री में 60 फीसदी तक उछाल देखा गया।
विज्ञापन

दिवाली के पहले से ही ट्रेनों पर दबाव बना हुआ है। इस बार रेलवे दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा के मद्देनजर बरेली होकर 72 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। 102 नियमित गाड़ियां भी हैं। इस बीच यात्रियों का दबाव बढ़ने पर ऐन मौके पर भी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा।
विज्ञापन

रोडवेज ने भी इस बार बरेली, पीलीभीत, रुहेलखंड और बदायूं डिपो की 20-20 बसें लोकल रूटों पर चलाने का दावा किया था। बुधवार को चारों डिपो की नौ बसें खराबी आने के कारण रास्ते में खड़ी हो गईं। यात्रियों को दूसरे माध्यमों से सफर पूरा करना पड़ा। चारों डिपो की 600 से ज्यादा रोडवेज बसों के संचालन के बावजूद जंक्शन और रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों को भटकना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या लोकल रूटों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी बसों में फुल रहीं सीटें
रोडवेज की एसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा है। ऐसे में काफी संख्या में यात्रियों ने पहले से ही टिकट बुक करा लिए। बरेली से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और आगरा की एसी बसों में दो दिन पहले ही ऑनलाइन बुकिंग से सीटें फुल होने और ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने से यात्रियों को मुश्किल हुई।
लोकल रूटों पर सहारा बने डग्गामार वाहन
रोडवेज ने भले ही भाई दूज पर लोकल रूटों पर बसों के संचालन का दावा किया हो, लेकिन ज्यादातर मार्गों पर डग्गामार वाहन ही सहारा बने। बरेली-बदायूं-कासगंज-मथुरा, बरेली-बीसलपुर, बरेली-बंडा, बरेली-लखीमपुर, बरेली-आंवला-रामनगर, बरेली-पीलीभीत-टनकपुर रूट पर बस न मिलने से यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ज्यादातर लोकल रूटों पर यात्रियों को रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ा।
शहर में जगह-जगह लगा जाम
बुधवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई। भाइयों का तिलक करने जा रहीं बहनों को भी जाम से जूझना पड़ा। नावल्टी, सेटेलाइट बस अड्डा, महादेव सेतु, पीलीभीत बाइपास, कुतुबखाना, ईसाइयों की पुलिया, श्यामगंज, चौकी चौराहा, सौ फुटा, चौपुला आदि स्थानों पर सुबह और शाम को जाम लगा। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस की ओर से अतिरिक्त व्यवस्था करते हुए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी।
वर्जन
यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। नियमित गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। यात्रियों का दबाव बढ़ने पर और गाड़ियों के संचालन के लिए रैक तैयार हैं। - महेश यादव, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल

परिक्षेत्र की 95 फीसदी बसें ऑन रोड हैं। लोकल रूटों पर बसें अतिरिक्त फेरे लगा रहीं हैं। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समस्याएं हो जाती हैं। सभी बस अड्डों पर कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। - मोहम्मद अजीम, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed