फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Elections News BSP declared Abid Ali as candidate from Aonla Lok Sabha seat

Lok Sabha Elections: सपा से इस्तीफा देने वाले आबिद अली को बसपा ने बनाया प्रत्याशी, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 21 Mar 2024 10:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 10:00 AM IST
सार

सपा से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हुए आबिद अली आंवला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल प्रभारी जाफर मलिक ने उनके नाम की घोषणा की। आबिद अली आंवला नगर पालिका के चेयरमैन भी हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections News BSP declared Abid Ali as candidate from Aonla Lok Sabha seat
आंवला चेयरमैन आबिद अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंवला संसदीय सीट से आबिद अली बसपा के प्रत्याशी होंगे। बरेली-मुरादाबाद मंडल प्रभारी जाफर मलिक ने बुधवार को कस्बे के एक बरातघर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इसकी घोषणा की है। आंवला नगर पालिका के अध्यक्ष आबिद अली हाल ही में सपा से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन


सम्मेलन में आबिद अली ने भाजपा के साथ ही सपा को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का हित केवल बसपा में ही है। अन्य पार्टियां हमें सिर्फ वोट बैंक समझती हैं। बसपा के अलावा हर राजनीतिक दल ने हमें ठगा ही है।
विज्ञापन


पिछले दो लोकसभा चुनावों में सपा ने आंवला से बाहरी प्रत्याशी को थोपने का काम किया है। पार्टी में गुटबाजी हावी है। मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जाता। यही वजह है कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता आहत होकर इस्तीफा देने के लिए मजबूर हैं। टिकट की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने आबिद अली का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। यहां बसपा के ब्रह्मस्वरूप सागर, विधानसभा अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा मामले में किस कोर्ट में होगी सुनवाई, केस ट्रांसफर करने की अर्जी पर फैसला आज

बयानों को लेकर चर्चा में रहे
आबिद अली बीते दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे थे। पहले आंवला स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री और स्थानीय सांसद की तारीफ में कसीदे पढ़े थे। इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस करके पुरैना धाम में अतिथि गृह के लिए 1.33 करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए सरकार की तारीफ की थी।

बसपा के मंच पर दिखे हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष 
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बुधवार को पूर्व पालिका सदस्य, भाजपा नेता व हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति भी मंच पर बैठे दिखे। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई लोग उनके बसपा में शामिल होने के भी कयास लगा रहे हैं। हालांकि, रामवीर प्रजापति ने इन संभावनाओं से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि वह सनातनी हिंदू हैं। सपा और बसपा की विचारधारा हमें रास नहीं आएगी। पालिकाध्यक्ष से व्यक्तिगत रिश्ते हैं। इसी वजह से वह कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

आंवला नगर अध्यक्ष ने छोड़ी सपा
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में शुरू हुई कलह थमती नजर नहीं आ रही। बुधवार को नगर अध्यक्ष दयाराम मौर्य सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी का हवाला दिया है। 

आंवला लोकसभा से सपा का टिकट घोषित होने के बाद से ही पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है। अब तक कई पदाधिकारी पार्टी छोड़ चुके हैं। नगर अध्यक्ष दयाराम मौर्य के साथ पार्टी छोड़ने वालों में नगर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष विनीत राठौर, अनिल प्रजापति, राजाराम दिवाकर, कोषाध्यक्ष इबले हसन, सचिव, शेर मोहम्मद, मो. समर, सत्यपाल मौर्य, राजू प्रजापति शामिल हैं। 

बाद में यह लोग बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल हुए। हालांकि इन्होंने बसपा में शामिल होने की बात से इन्कार किया है। वहीं सपा के विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह यादव का कहना है कि नगर अध्यक्ष ने अब तक नगर कमेटी के पदाधिकारियों की सूची ही संगठन को नहीं दी। ऐसे में उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। ये सभी लोग चेयरमैन आबिद अली के समर्थक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed