{"_id":"5cbf5d8fbdec2213f01c0160","slug":"lok-sabha-elections-2019-rahul-gandhi-to-address-public-meeting-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी पहुंचे राहुल गांधी, बोले- कांग्रेस सरकार बनी तो अलग से पेश होगा किसान बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी पहुंचे राहुल गांधी, बोले- कांग्रेस सरकार बनी तो अलग से पेश होगा किसान बजट
Wed, 24 Apr 2019 03:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 24 Apr 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खीरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी जफर अली नकवी के समर्थन में बुधवार को जनसभा की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के वादों को याद दिलाते हुए कहा कि 15 लाख देने का वादा मोदी ने किया था, लेकिन नहीं दिए।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों, गरीबों और युवाओं को साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार आने पर साल में दो बजट पेश होंगे। एक नेशनल बजट होगा और दूसरा किसान बजट।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश के 25 करोड़ लोगों को 72 हजार रुपये सालाना देगी. राहुल गांधी ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि इस कदम से बेरोजगारी हुई थी। दो करोड़ रोजगार का वादा भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा, "जब किसान 20 हजार नही दे पाता है तो मोदी और योगी की सरकार लाठी मार जेल में डालती है। हमारी सरकार आएगी तो हम दो बजट पेश करेंगे। एक नेशनल बजट ओर दूसरा किसान बजट।" जीएसटी के मुद्दे को उठाते हुए राहुल गांधी ने व्यापारियों को भी साधा।