फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lok sabha elections 2019 rahul gandhi attacks on pm modi in badaun rally

राहुल ने साधा मोदी पर निशाना, बोले- चौकीदार ने जनता का पैसा अंबानी की जेब में डाला

Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 rahul gandhi attacks on pm modi in badaun rally
बदायूं में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चौकीदार ने जीएसटी लागू करके जनता का पैसा अंबानी की जेब में डाल दिया। अब कांग्रेस अंबानी की जेब से वह पैसा छीनकर न्याय योजना के जरिए जनता की जेब में डालने जा रही है। 2019 के बाद 12 हजार रुपये प्रति महीना की आमदनी वाले हर व्यक्ति के अकाउंट में 72 हजार रुपये आने वाले हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी आंवला से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सर्वराज सिंह के समर्थन में म्याऊं-दातागंज रोड स्थित मैदान में गुरुवार को हुई सभा में कहा कि पांच साल पहले मोदी ने जो झूठे वादे किए थे जिनकी सच्चाई सबके सामने आ गई है। पांच साल पहले नारा था कि अच्छे दिन आएंगे और अब नारा चला है कि चौकीदार...चोर है। बोले- आज हिंदुस्तान में कहीं भी जाकर बोल दो- चौकीदार, हर तरफ यही जवाब मिलेगा- चोर है। राफेल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राफेल से कोई नहीं बच पाएगा। इस मामले में कार्रवाई होगी और दो चोरों के नाम निकलेंगे- मोदी और अंबानी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा- मोदी कहते थे कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा। किसानों से कहते थे- फसल का सही दाम दूंगा, कर्ज माफ करके दिखाऊंगा। इनमें से कोई वादा पूरा नहीं हुआ। आज पूरा देश जानता है कि चौकीदार ने चोरी की है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में है। 27 हजार युवा 24 घंटे में रोजगार खोते हैं। मोदी ने सबसे बड़ा झूठ तो ये बोला कि हर बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपये होंगे। कांग्रेस ने न्याय योजना इसी के आधार पर बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed