{"_id":"5cb8d3d0bdec22141f0100f6","slug":"lok-sabha-elections-2019-jyotiraditya-scindia-attacks-on-pm-modi-and-yogi-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी सबसे बड़े ढोंगी, कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को 72 हजार सालाना: सिंधिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी सबसे बड़े ढोंगी, कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को 72 हजार सालाना: सिंधिया
Fri, 19 Apr 2019 01:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्या सिंधिया बदायूं में रैली को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को सबसे बड़ा ढोंगी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह किया। इधर प्रदेश सरकार ने किसानों से छल किया। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रुपया बकाया है। कहा-यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो इंटर तक फ्री शिक्षा मिलेगी, साथ ही देश के 20 फीसदी गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये भी सरकार देगी।
विज्ञापन
गुरुवार को नगर के बिसौली-कछला रोड स्थित एक मैदान पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि यह लोकसभा का साधारण चुनाव नहीं है। यह देश और आपके भविष्य निर्माण का चुनाव है। बोले- देश में आज तक अच्छे दिन देखने को नहीं मिले हैं। मेरे लिए केवल दो ही दाता हैं, जिसमें एक अन्नदाता, दूसरा मतदाता, जिनका मैंने हमेशा सम्मान किया है और करता रहूंगा।
विज्ञापन
सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बोले-एक तरफ हैं योगी और दूसरी तरफ मोदी, और दोनों ही सबसे बढ़े ढोंगी हैं। प्रदेश सरकार गन्ना किसानों का एक वर्ष पहले का 10 हजार करोड़ बकाया आज भी अदा नहीं कर सकी है, जिसके कारण किसान काफी दुखी हैं। सभा को कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता आबिद रजा, प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पहले उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन