फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lok sabha elections 2019 CM Yogi will arrive nighasan today

आज पांच चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी, निघासन में भी होगी जनसभा

Sun, 21 Apr 2019 06:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 CM Yogi will arrive nighasan today
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। योगी की पहली जनसभा रामपुर लोकसभा क्षेत्र के विलासपुर में होगी। दूसरी जनसभा लखीमपुरी खीरी के निघासन में, तीसरी हरदोई के सवाजपुर बगिया में, चौथी अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में घाटमपुर कानपुर देहात में होगी। योगी आखिरी जनसभा कानपुर नगर के गोबिंद नगर में करेंगे।

विज्ञापन


योगी निघासन कस्बे के प्लाईवुड फैक्टरी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री निघासन विधानसभा के उपचुनाव एवं लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सभा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीएम योगी हेलीकॉप्टर से रविवार दोपहर एक बजकर दस मिनट पर निघासन कस्बे के प्लाईवुड फैक्टरी मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रामपुर जिले के बिलासपुर में चुनावी सभा करने के बाद निघासन आएंगे। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष का कहना है कि सीएम योगी रविवार को दोपहर एक बजे आएंगे। वह निघासन विधानसभा के उपचुनाव प्रत्याशी शशांक वर्मा एवं खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी के समर्थन में लोगों के संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दो बजे हरदोई के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed