PM Modi Rally: शाहजहांपुर में बोले पीएम मोदी- कई बार फ्लॉप हो चुकी है दो लड़कों की जोड़ी
PM Modi Rally Live Updates In Hindi: आंवला के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार शाम को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां बरेली मोड़ स्थित मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन से पहले मंच पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हनुमान जी की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले लखनऊ-कानपुर आए दिन आतंकी हमले होते थे, बम धमाके होते थे। इसके सिवा सपा-कांग्रेस वाले कुछ बता भी नहीं सकते थे, क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ काम किया ही नहीं, जिसका वो रिपोर्ट दे सकें। कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकियों के मरने पर आंसू बहा रही थीं। यही नहीं, सपा वाले तो ऐसे थे कि जो आतंकी जेल में थे उनको जेल से रिहा करवाने के लिए भांति-भांति के कानूनी रास्ते खोज रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा वालों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं। कांग्रेस वाले राम मंदिर बनने से रोक रहे थे। मंदिर निर्माण को रोकने के लिए सपा कांग्रेस ने कई पाप किया। इनके पाप माफ करके मंदिर के ट्रस्टी ने घर जाकर निमंत्रण दिया। राम मंदिर का निमंत्रण मिलना सात जन्मों के पुण्य है। इन्होंने इसे भी ठुकरा दिया।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है। कर्नाटक मॉडल यह है कि ओबीसी को जो 27 प्रतिशत कोटा मिला हुआ है, उसी में से मुस्लिमों की जातियों को दे दिया गया है। कर्नाटक के सभी मुसलमानों को एक कागज पर ठप्पा मारकर उन सबको ओबीसी बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा मॉडल आपको मंजूर है?