{"_id":"5ce5fc54bdec22074e01360f","slug":"lok-sabha-election-2019-result-update-bareilly-amla-budaun-pilibhit-shahjahanpur-kheri-dhaurahra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2019 Result: बरेली, बदायूं सहित देखिए इन 7 सीटों पर कौन आगे,कौन पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2019 Result: बरेली, बदायूं सहित देखिए इन 7 सीटों पर कौन आगे,कौन पीछे
Thu, 23 May 2019 09:46 AM IST
anand anand
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 23 May 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपडेट- शाहजहांपुर
सातवां राउंड
भाजपा- अरुण सागर 171982
गठबंधन-अमर चंद्र 110620
कांग्रेस -ब्रह्मस्वरूप 8390
अपडेट- लखीमपुर खीरी:
खीरी सीट पर भाजपा 23,877 और धौरहरा में 15,481 वोट से आगे
-----------------
खीरी लोकसभा
भाजपा के अजय मिश्र टेनी-51,526
सपा की पूर्वी वर्मा-27,649
कांग्रेस की जफर अली नकवी-3,186
भाजपा गठबंधन से 5,895
---------
धौरहरा लोकसभा
भाजपा की रेखा वर्मा-43,739
बसपा के अरशद सिद्दीकी-28,258
कांग्रेस के जितिन के वोट-11,628
धौरहरा में भाजपा 15,481 वोट से आगे
अपडेट- लखीमपुर खीरी:
खीरी सीट पर भाजपा 13,873 और धौरहरा में 7, 383 वोट से आगे
-----------------
खीरी लोकसभा
भाजपा के अजय मिश्र टेनी-30,666
सपा की पूर्वी वर्मा-16,793
कांग्रेस की जफर अली नकवी-3,186
भाजपा गठबंधन से 13,873
---------
धौरहरा लोकसभा
भाजपा की रेखा वर्मा-25957
बसपा के अरशद सिद्दीकी-18474
कांग्रेस के जितिन के वोट-6361
धौरहरा में भाजपा 7483 वोट से आगे
अपडेट- पीलीभीत :
भाजपा- वरुण गांधी- 68134
गठबंधन- बेमराज वर्मा- 44799
बदायूं में बिसौली क्षेत्र में भाजपा आगे-
संघमित्रा मौर्य- 4302
धर्मेंद्र- 2740
सलीम- 352
बरेली, आंवला, पीलीभीत,शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और धौरहरा सीट के कौन प्रत्याशी दिल्ली जाएंगे और किन्हें मायूस होकर घर लौटना होगा ये आज तय हो जाएगा। परसाखेड़ा एसएफसी गोदाम में जल्द वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। लोकसभा चुनावों में जीत का ताज किसके सिर सजेगा, यह आज तय हो जाएगा। लखीमपुर खीरी और धौरहरा में भाजपा आगे कांग्रेस के जितिन पीछे चल रहे हैं। बदायूं में बिसौली क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य आगे चल रहे हैं।
बरेली लोकसभा क्षेत्र में कुल प्रत्याशी:-
संतोष कुमार गंगवार- भाजपा, प्रवीण सिंह ऐरन -कांग्रेस, भगवतसरन गंगवार-सपा-बसपा-रालोद गठबंधन, समन ताहिर-प्रगतिशील सपा, सतीश कुमार-कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, जगपाल सिंह यादव-अखंड समाज पार्टी, मनोज विकट-बहुजन न्याय दल, यतेंद्र सिंह-बहुजन सम्यक पार्टी मिशन, रहीस मियां-वंचित समाज इंसाफ पार्टी, राबिया अख्तर -खुसरो सेना, लईक अहमद मंसूरी- नैतिक पार्टी, ऊषा अग्रवाल-निर्दलीय, जावेद खा- निर्दलीय, नितिन मोहन -निर्दलीय, राकेश अग्रवाल- निर्दलीय, सैयद राशिद अली- निर्दलीय।
बरेली लोकसभा में विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से यह वोटिंग थी-
विधानसभा का नाम वोट प्रतिशत
शहर 55.46
कैंट 52.15
नवाबगंज 66.10
भोजीपुरा 66.00
मीरगंज 65.30
कुल वोटिंग 61.10
आंवला लोकसभा क्षेत्र में कुल प्रत्याशी
धर्मेँद्र कश्यप- भाजपा, रुचिवीरा- सपा-बसपा-रालोद गठबंधन, सर्वराज सिंह- कांग्रेस, मोहम्मद अतीक -नेशनल फिफ्टी-फिफ्टी, इरशाद अली- अंसारी वंचित समाज इंसाफ पार्टी, ऋषिपाल- जनशक्ति एकता पार्टी, दिनेश कुमार- हिंदुस्तान निर्माण दल, धर्मेंद्र कुमार- शिवसेना, प्रमोद कुमार यादव -भारतीय कृषक दल, प्रीति कश्यप - राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी, रामफल शाक्य -बहुजन मुक्ति पार्टी, सुनील कुमार- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लक्ष्मी- निर्दलीय, हेमेद्र पाल सिंह- निर्दलीय।
विज्ञापन
आंवला लोकसभा में विधानसभा क्षेत्रवार वोटिंग के आंकड़े-
विधानसभा का नाम वोट प्रतिशत
शेखूपुर 56.43
दातागंज 56.26
फरीदपुर 62.00
बिथरी चैनपुर 60.20
आंवला 59.71
कुल वोटिंग 58.92
पीलीभीत
इंतजार की घड़ियां अब समाप्त होने को हैं। पीलीभीत-बहेड़ी संसदीय सीट पर किस प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बंधेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। देश में अगली सरकार किसकी होगी और कौन प्रधानमंत्री बनेगा, यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी। पीलीभीत के लोगों की नजर भी चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। इधर, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को इस बात की बेचैनी है कि आखिर ईवीएम से निकलने वाला नतीजा किसके पक्ष में जाएगा। उनका पिछले कई दिनों से एक-एक पल मुश्किल से कट रहा है। उनकी लंबे समय की मेहनत का परिणाम जो आना है। भाजपा, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन, शिवसेना, प्रसपा, जदयू के प्रत्याशियों के अलावा कुल 13 उम्मीदवारों ने पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा है। इस संसदीय क्षेत्र में पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर, बहेड़ी विधानसभा हैं। आज पूरे देश के साथ इस संसदीय सीट का भी रिजल्ट सामने आ जाएगा।
बदायूं
लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। बदायूं संसदीय सीट पर सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्या के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है, हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी ने भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है, लेकिन मतदाताओं के जेहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार संघमित्रा की ओपनिंग होगी या फिर धर्मेंद्र यादव जीत की हैट्रिक लगाएंगे। या फिर सलीम का छक्का पड़ेगा। खैर...फैसला जो भी हो, आज शाम तक पक्का हो जाएगा।
कहने को सपा बदायूं को अपना गढ़ मानती हैं। 2014 में चली मोदी लहर में भी सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव विजयी हुए थे। 2009 और 2014 में लगातार दो बार इस सीट से जीत हासिल करने वाले धर्मेंद्र को सपा-बसपा गठबंधन ने फिर से समर में उतार दिया। इधर भाजपा ने बदायूं सीट को अपने पाले में लाने के लिए जातिगत राजनीतिक आंकड़ों के लिहाज से जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी डॉ. संघमित्रा मौर्या को टिकट देकर मैदान में उतारा तो कांग्रेस ने बदायूं से पांच बार सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी पर दांव खेला। हालांकि पूरे चुनाव में जो तस्वीर उभरकर सामने आई, उससे यही माना जा रहा है कि गठबंधन प्रत्याशी धर्मेद्र यादव और संघमित्रा के बीच ही मुख्य मुकाबला है, लेकिन शेरवानी ने भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गठबंधन व भाजपा प्रत्याशी दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने फैसला जनता पर छोड़ दिया है। यदि भाजपा प्रत्याशी जीतती हैं तो बदायूं में यह उनकी ओपनिंग होगी। यदि गठबंधन के धर्मेंद्र जीतते हैं तो उनकी हैट्रिक होगी और यदि कांग्रेस जीत की पताका फहराती है तो पांच बार सांसद रह चुके शेरवानी इस बार जीत का छक्का लगाने में कामयाब होंगे। अब गुरुवार को मतगणना होने के बाद ही यह सामने आएगा कि जनता किसके सिर जीत का सेहरा बांधती है और किसे नकार देती है।
शाहजहांपुर
सत्रहवीं लोकसभा के लिए गत 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद 14 उम्मीदवारों की तकदीर का पिटारा आज खुल जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में पांच बूथों पर वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाएगा। शाहजहांपुर लोकसभा सीट के तहत छह विधानसभा आती हैं। ऐसे में 30 बूथों पर वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाएगा। इससे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक वीवीपैट पर्चियों के मिलान में चार से पांच घंटे तक का समय लग सकता है। इससे पहले पोस्टल बैलट की गिनती में दो से तीन घंटे का समय लगने की उम्मीद है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद कम से कम सात घंटे का समय पोस्टल बैलट वीपीपैट पर्चियों के मिलान में निकल जाएगा। ऐसे में शाम पांच बजे के बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। इसमें भी पांच से छह घंटे का समय लगेगा।
लखीमपुर खीरी और धौरहरा लोकसभा
लखीमपुर खीरी में मतगणना के लिए राजापुर मंडी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जो गुरुवार की सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो जाएगी। मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने विधानसभावार अलग-अलग टेबल लगाई है। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट रहेगा। खीरी लोकसभा की पांच विधानसभाओं में निघासन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की भी गिनती की जाएगी। खीरी में 15 प्रत्याशियों, निघासन में सात और धौरहरा लोकसभा के आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।
खीरी लोकसभा सीट के प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी/दल
1.अजय मिश्र उर्फ टेनी भाजपा
2.जफर अली नकवी कांग्रेस
3.पूर्वी वर्मा सपा (गठबंधन)
4.विपनेश कुमार भाकपा
5.रामजीवन बहुजन अवाम पार्टी
6.श्रीकृष्ण पीस पार्टी
7.महेश चंद्र हिंदुस्थान निर्माण दल
8.कृष्ण कुमार यादव लोकजन संघर्ष पार्टी
9.श्रीकृष्ण कुमार राष्ट्रीय बंधुत्व पार्टी
10.आसिफ खान भारतीय किसान पार्टी
11.मुमताज रजा राष्ट्रीय जनवादी पार्टी
12.वंदना गुप्ता भारतीय शक्ति दल
13.मनोज कुमार सिंह निर्दलीय
14.पारो किन्नर निर्दलीय
15.अजय कुमार उर्फ अजय दीक्षित निर्दलीय
निघासन विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी/दल
शशांक वर्मा भाजपा
अटल शुक्ला कांग्रेस
कय्यूम सपा
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह श्रेष्ठतम राष्ट्रवादी पार्टी
अमर सिंह राष्ट्रीय जनवादी पार्टी
अशर्फीलाल धनगर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
परमजीत सिंह निर्दलीय
धौरहरा लोकसभा सीट के प्रत्याशी
रेखा वर्मा भाजपा
जितिन प्रसाद कांग्रेस
अरशद सिद्दीकी गठबंधन
अनिल राजवंशी बहुजन अवाम पार्टी
बलजीत कौर हिंदुस्तान निर्माण दल
मलखान सिंह प्रसपा
मुकेश कुमार शिवसेना
रीतू वर्मा निर्दलीय