फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok sabha election 2019: Deputy cm Dinesh sharma comment on Congress sp and bsp

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कांग्रेस-बसपा-सपा पर करारा हमला

Fri, 12 Apr 2019 11:24 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Deputy cm Dinesh sharma comment on Congress sp and bsp
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस, सपा-बसपा, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस समेत सभी विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला। कहा कि चौकीदार को चोर कहने वाले दल खास तौर से बसपा 2014 का चुनाव भूल गई, जब हाथी ने यूपी के इतिहास में पहली बार जीरो अंडा दिया था। मायावती सिर्फ विशेष संप्रदाय के वोट मांग रही हैं, लेकिन उनमें हिम्मत है तो वह भ्रष्टाचार पर आमने-सामने की बहस करें।

विज्ञापन


आंवला के सुभाष इंटर कालेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में डॉ. शर्मा ने सपा को भी निशाने पर लिया और कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ ससुर, बहू, बेटा और भतीजे ही संसद पहुंच पाए थे। कांग्रेस में मम्मी और बेटे को ही पार्लियामेंट नसीब हो सकी। इस बार भी वही हाल होने वाला है।
विज्ञापन


मोदी जी दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पांडवों की नगरी है। लिलौर झील में यक्ष-युधिष्ठिर संवाद हुआ था। भाजपा पांडवों की सेना है वो क्योंकि सच के साथ है। विपक्ष कौरवों की सेना है, जो झूठ फरेब पर काम कर रहे हैं। जनता कृष्ण की तरह पांडवों का साथ देकर कौरव प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. दिनेश शर्मा ने महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और फारुख अब्दुल्ला को चेतावनी दी कि कश्मीर उनके बाप की जागीर नहीं है। कश्मीर राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानियों का है। कहा कि कांग्रेस सरकार में जब आतंकी हमले होते थे तो देश के प्रधानमंत्री सफेद कबूतर उड़ाकर कहते थे-‘आई लव यू पाकिस्तान’।

पीएम मोदी के कार्यकाल में भारतीय सेना ने न केवल पाकिस्तान बल्कि म्यामार में भी आतंकियों को घर में घुसकर मारा। यही न्यू इंडिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार बिजली, पानी, सड़क और मकान के मुद्दे गायब हैं। सपा-बसपा और कांग्रेस इसलिए एक हो गए हैं कि मोदी को रोकना है। हाथ के पंजे ने देश को बहुत लूटा खसोटा है।


अब हिंदू मुसलमान मिलकर मोदी जी की सरकार बनाने जा रहे हैं। डॉ. दिनेश शर्मा ने जनता से अपील की कि 23 अप्रैल को चुनावी रूपी महायज्ञ होने जा रहा है। उसमें आप लोग (मतदाता) ईवीएम पर कमल निशान पर एक अंगुली रखें और फिर तीन बार यह मंत्र बोलें- ऊँ नमो कांग्रेसाय नम: स्वाहा, ऊँ नमो सपाय नम: स्वाहा और ऊँ नमो बसपाय नम : स्वाहा। उसके बाद कमल निशान वाला बटन दबा दें। आसुरी शक्तियां स्वयं नष्ट हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed