{"_id":"6817d0fb3f218091080f733f","slug":"locks-found-hanging-on-chc-in-sheeshgarh-staff-missing-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1072-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शीशगढ़ में सीएचसी पर लटके मिले ताले, स्टाफ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शीशगढ़ में सीएचसी पर लटके मिले ताले, स्टाफ गायब
विज्ञापन
बरेली।
शीशगढ़ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को जिम्मेदारों ने मजाक बना दिया है। कस्बे में रविवार को सीएचसी पर ताले लटके मिले। स्टाफ भी गायब मिला। इलाज के लिए गांवों से आने वाले कई मरीज मायूस होकर लौट गए। फरीदपुर, आंवला के स्वास्थ्य केंद्रों पर कुछ दवाइयां खत्म मिलीं। फतेहगंज पूर्वी में आरओ मशीन खराब मिले। इसके चलते मरीज गर्म पानी पीने को मजबूर हुए। ब्यूरो
इंतजार के बाद लौटे मरीज
शीशगढ़। सीएचसी में पहुंचे मरीजों ने बताया कि वह सुबह पहुंचे तो यहां सीएचसी पर ताले लगे मिले। कुछ देर इंतजार किया, लेकिन यहां कोई स्टाफ सदस्य नहीं मिला। कुछ देर बाद आए मरीज लौट गए। इधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग ने सीएचसी पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला दिवस में परिवर्तन कर दिया है।
--
दो माह से नहीं हो रहा है टीकाकरण
कस्बे में स्थित सीएचसी पर पिछले दो माह से टीकाकरण भी बंद है। टीकाकरण न होने से ग्रामीण परेशान हैं। एएनएम का प्रमोशन होने के कारण टीकारण की समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि शीशगढ़ सीएचसी पर काफी समय से दो एएनएम तैनात है जिनसे रुटीन के हिसाब से सीएचसी व सप्ताह में दो दिन प्रत्येक शनिवार व बुधवार को कस्बे के दो अलग - अलग स्थानों पर टीकाकरण कराया जाता है। इसमें से एक एएनएम शांति का प्रमोशन हो गया है। अब मात्र एक एएनएम पूनम ही शेष बची है जिस कारण पिछले दो माह से सीएचसी पर टीकाकरण न होने से ग्रामीण परेशान हैं। सीएचसी पर टीकाकरण कराने के लिए पहुंचने वाले ग्रामीण बैरंग वापस लौट रहे है
--
खांसी के सिरप, खुजली की क्रीम खत्म
फरीदपुर। फरीदपुर सीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में 220 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें सबसे अधिक खांसी, जुखाम, बुखार व खुजली के मरीज पहुंचे। खांसी के मरीजों के लिए सिरप नहीं था। वहीं, खुजली के मरीजों के लिए क्रीम भी नहीं थी। अस्पताल से दवाई न मिलने से मरीज परेशान रहे। इस दौरान कुछ मरीजों की एक्सरे नहीं हो सकी, जिन्होंने इसकी शिकायत की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि यहां एक ही टेक्नीशियन है। उनकी 300 बेड अस्पताल में भी ड्यूटी रहती है, जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्या को देखते हुए स्थाई व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि खांसी का सिरप व खुजली की क्रीम अस्पताल में अभी उपलब्ध नहीं है।
--
मधुमेह के रोगियों को ढीली करनी पड़ी जेबआंवला। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली रोड में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीज पहुंचे। इसमें भी बुखार व खांसी के ज्यादा मरीज पहुंचे। मधुमेह के मरीजों को यहां से दवाइयां उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके कारण उन्हें अपनी ढीली करनी पड़ी। संवाद
-- आरओ मशीन खराब, गर्म पानी पी रहे मरीज
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर आरओ मशीन खराब मिले। इस कारण यहां पहुंचे रहे मरीजों को गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ा। डॉ. संजीव दिवाकर ने बताया कि तीन दिन से आरओ में खराबी आ गई है। जल्द सही करवाया जाएगा। यहां रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 40 मरीज पहुंचे। डॉ.संजीव दिवाकर ने बताया कि जुखाम, बुखार सहित त्वचा के ज्यादा रोगी पहुंचे। वहीं, पडेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 80 मरीज अस्पताल में पहुंचे। उसमें भी अधिकांश मरीज बुखार, पेट दर्द और लूज मोशन से पीड़ित थे। संवाद
--
बहेड़ी में कम पहुंचे मरीज
बहेड़ी/नवाबगंज। बहेड़ी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन मुड़िया जागीर में किया गया। इसमें 131 रोगियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें 70 रोगी पुराने थे। रविवार को लगने वाले इस मेले में मरीजों की संख्या काफी कम रही। क्योलड़िया स्वास्थ्य केंद्र पर 56, सेंथल पीएचसी पर 24 और क्योलड़िया के स्वास्थ्य केंद्र पर 21 मरीज पहुंचे। इसमें अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित मिले। संवाद