फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loader driver died due to collision with truck

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से लोडर चालक की मौत

Thu, 22 May 2025 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Loader driver died due to collision with truck
भमोरा। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव नदौसी निवासी लोडर चालक की भमोरा चौराहे पर सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। गांव नदौसी की गंगानगर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय विक्रमपाल लोडर से ब्रेड सप्लाई का काम करते थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग चार बजे बरेली से बदायूं जाते समय भमोरा चौराहे से सड़क पार कर रहे थे। तभी खाद के ट्रक से टक्कर हो गई। इससे विक्रम पाल गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने अस्पताल में विक्रम पाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विक्रम पाल की मौत से उनके परिवार में मातम पसर गया। पत्नी संगीता का रो-रो कर हाल बेहाल था। पत्नी ने बताया कि बेटे अंशु को पुलिस भर्ती परीक्षा में अच्छे अंक मिले। इससे घर में खुशी का माहौल था, जो अब मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले की रिपोर्ट दर्ज : मीरगंज। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर मंगलवार शाम फिरोजपुर के पास ईको कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में मृतक के बेटे ने मामला दर्ज कराया है। पीड़ित वीर सिंह निवासी बल्लिया थाना फतेहगंज पश्चिमी ने बताया कि उसके पिता बबलू मंगलवार शाम सात बजे अपनी बाइक से मिर्जापुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। तभी धनेटा की ओर से दुनका की ओर जा रही ईको कार ने लापरवाहीपूर्ण तरीके से टक्कर मार दी। इसमें उनके पिता 47 वर्षीय बबलू गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। ईको कार का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed