फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LLB: Barely one thousand students registered at Bareilly College

एलएलबी: बरेली कॉलेज में सर्वाधिक एक हजार छात्रों ने कराया पंजीकरण

Sun, 01 Nov 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
LLB: Barely one thousand students registered at Bareilly College
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विश्वविद्यालय के समय सीमा बढ़ाने के बाद आई पंजीकरण में आई तेजी

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने से पंजीकरण को लेकर तेजी आ गई है। बरेली कॉलेज में सबसे ज्यादा एलएलबी के लिए करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराए हैं। दूसरे महाविद्यालयों में परास्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन पंजीकरण के बढ़ोत्तरी हुई है।

महाविद्यालयों में परास्नातक कक्षाओं के साथ एलएलबी और बीपीएड कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 अक्तूबर को समाप्त हो गई थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया के संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया था। संशोधित कार्यक्रम के तहत प्रवेश के लिए पंजीकरण 31 अक्तूबर से शुरू होकर एक नवंबर तक चलेंगे। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके छात्र-छात्राओं के स्नातक परीक्षा के अंकों में स्वयं संशोधन की अवधि दो से छह नवंबर तक निर्धारित है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाविद्यालयों द्वारा मेरिट तैयार करने और ऑनलाइन पोर्टल पर प्रवेश लेने की अवधि सात से 20 नवंबर तक तय कर दी गई है। इससे परास्नातक सहित दूसरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed