फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Livestock Minister will inaugurate Panchal Mahotsav

Bareilly News: पांचाल महोत्सव का पशुधन मंत्री करेंगे शुभारंभ

Fri, 16 Jan 2026 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Livestock Minister will inaugurate Panchal Mahotsav
आंवला/रामनगर। रामनगर में पांचाल महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए महोत्सव समिति पदाधिकारियों ने जैन मंदिर में बृहस्पतिवार शाम को बैठक की। इसके तहत सभी सदस्यों को महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रमों से संबंधित रूपरेखा तय कर विस्तृत चर्चा की। सभी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर यज्ञशाला, भोजनालय, कार्यक्रम के लिए पंडाल, सजावट व अतिथियों के ठहरने समेत आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव का शुक्रवार से आगाज होगा। महोत्सव का शुभारंभ पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। रविवार तक चलने वाले इस महोत्सव में पांचाल और भारतीय संस्कृति की अनोखी आकर्षक छटाएं देखने को मिलेंगी। ऐतिहासिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां हर रोज अलग-अलग अंदाज में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

-----------
पशुधन मंत्री के जन्मदिन पर जुटे भाजपा के नेता

आंवला। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में प्रदेश के कई बड़े नेता व विधायक पहुंचे और उनको शुभकामनाएं दीं। रेलवे स्टेशन रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के पाठ से हुई। इस दौरान मंत्री ने जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे और संत महात्माओं से आशीष भी लिया। पूर्व सांसद राजवीर सिंह व उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, आदेश प्रताप सिंह, निहाल सिंह लोधी व कई विधायक भी पहुंचे। इस दौरान उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। मंत्री धर्मपाल सिंह ने क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों को जनता के बीच रखा। गैनी गांव में रामगंगा नदी व आंवला से गैनी होते हुए बरेली मार्ग तक सड़क निर्माण की सरकार द्वारा स्वीकृति की भी जानकारी दी। आलमपुर विकास खंड की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इस दौरान खिचड़ी सहभोज भी किया गया। इस मौके पर डॉ. दुष्यंत सिंह, आदेश प्रताप सिंह, रामनिवास मौर्य, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed