फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Little tennis players take small steps towards big dreams

Bareilly News: छोटे कदमों से बड़े सपनों की ओर अग्रसर नन्हे टेनिस खिलाड़ी

Mon, 10 Nov 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Little tennis players take small steps towards big dreams
बरेली। खेलों के प्रति बच्चों का उत्साह अब सिर्फ क्रिकेट या फुटबॉल तक सीमित नहीं रहा। शहर के नन्हे खिलाड़ी लॉन टेनिस जैसे खेल में भी अपने कदम जमा रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ियों के वीडियो देखकर और उनके खेल से सीख लेकर ये बच्चे हर दिन अपनी तकनीक और फिटनेस को सुधारकर छोटे कदमों से ये खिलाड़ी बड़ी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कोर्ट पर उनकी लगन, अनुशासन और जज्बा देखकर प्रशिक्षक भी उत्साहित नजर आते हैं।
विज्ञापन




भाई से मिली प्रेरणा, अब खुद बना रहे राह
रामपुर गार्डन निवासी नौ वर्षीय आर्यव अग्रवाल को अपने बड़े भाई अनय अग्रवाल से खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। अनय को देखकर आर्यव में भी खेल के प्रति रुचि जगी। अब वह पिछले तीन वर्षों से पेशेवर प्रशिक्षण ले रहे हैं। आर्यव की माता प्रज्ञा अग्रवाल ने बताया कि आर्यव को अभ्यास के लिए कभी कहने की आवश्यकता नहीं पड़ती। रोजर फेडरर को अपना आदर्श मानने वाले आर्यव इस वर्ष नोएडा में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन


दोनों भाई खेल में गढ़ रहे भविष्य
सिविल लाइंस निवासी 13 वर्षीय अतिक्ष खंडेलवाल और नौ वर्षीय कृषव खंडेलवाल भी लॉन टेनिस के खेल में अपने भविष्य को संवार रहे हैं। बड़े भाई अतिक्ष से प्रेरित होकर कृषक ने भी खेल में कदम रखा। दोनों भाई रोजाना तीन-तीन घंटे अभ्यास करते हैं और कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। कृषव ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। मां सृष्टि खंडेलवाल बताती हैं कि घर में चर्चा का विषय हमेशा टेनिस या टेनिस खिलाड़ियों से जुड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल हैं पवराज
11 वर्षीय पवराज बेदी खेल और पढ़ाई दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। पिता अमनदीप बेदी के अनुसार, पवराज पिछले दो वर्षों से लॉन टेनिस का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पवराज फोन पर दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों के वीडियो देखकर खेल के गुर सीखते हैं और अपनी तकनीक सुधारते हैं। वह प्रतिदिन लगभग चार घंटे अभ्यास करते हैं। वह कई स्थानीय टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed