फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   litigation on hoarding abolish

होर्डिंग हटाने पर विवाद, मेयर कार्यालय पहुंचे नेता

Wed, 29 Sep 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
litigation on hoarding abolish
बरेली। नगर निगम की टीम के मंगलवार को चौकी चौराहे पर लगे अवैध होर्डिंग हटाने पर विवाद हो गया। सपा नेताओं ने इस कार्रवाई का यह कहते हुए विरोध किया कि कई दिनों से सिर्फ सपा के ही होर्र्डिंग हटाए जा रहे हैं जबकि सत्तापक्ष के भी तमाम अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। सपा के विरोध के बाद टीम को लौटना पड़ा। सपाई इसके बाद मेयर से भी मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को टीम चौकी चौराहे पर अवैध होर्डिंग हटाने पहुंची थी जहां अभियान शुरू होने से कुछ देर बाद ही सपाइयों ने विरोध करते हुए उसे रोक दिया। सपा नेताओं ने सहायक नगर आयुक्त से कहा कि वे इस मामले में मेयर और नगर आयुक्त से मिलेंगे और उसके बाद ही कार्रवाई करने देंगे। इसके बाद टीम नगर निगम लौट गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पार्टी के पार्षदों के साथ सपा नेता अनुराग सिंह नीटू नगर निगम जाकर मेयर उमेश गौतम से मिले। नीटू ने आरोप लगाया कि चौथी बार सिर्फ उन्हीं के होर्डिंग उतारे गए हैं। इससे पहले चौपुला रोड पर उनके कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग फाड़क र फेंक दिए गए थे। नीटू ने सत्तापक्ष के अवैध होर्डिंग नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके होर्डिंग अवैध हैं तो जुर्माना लगाया जाए, उन्हें फाड़कर क्यों फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग उतारने में किसी तरह का कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है। अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग उतारे जा रहे हैं। शहर में अवैध होर्डिंग नहीं लगने दिए जाएंगे। - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

साफ कर दिया गया है कि शहर में कहीं भी किसी तरह का अवैध होर्डिंग नहीं लगने दिया जाएगा। उसे हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंगलवार को सपा नेताओं ने शिकायत की है। हालांकि अभियान इसी तरह चलता रहेगा। -उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed