फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   litigation from woman by daroga

सड़क के गड्ढों को लेकर पड़ोसी से भिड़ा रिटायर्ड दरोगा

Wed, 24 Jun 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
litigation from woman by daroga
बरेली। घर के बाहर सड़क पर हुए गड्ढे पाटने को लेकर एक सिपाही की पत्नी का पड़ोसी रिटायर्ड दरोगा से कहासुनी हो गई। आरोप है विवाद बढ़ने पर रिटायर्ड दरोगा लाइसेंसी राइफल निकाल लाया और फायर कर दिया। शिकायत पर सोमवार रात सुभाषनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति विहार निवासी सुशीला यादव के पति सिपाही हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर सड़क पर कई गड्ढे हो गए हैं, इनमें पानी भरने से निकलना मुश्किल हो जाता है। गड्ढे मिट्टी से पाटने को लेकर 16 जून को उनका पड़ोसी रिटायर्ड दरोगा हरेंद्र पाराशरी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हरेंद्र के परिवार के विकास, सुलेखा और अर्चना आकर उनसे अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर घर से निकले उनके बेटे ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो हरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया। शोर सुनकर इकट्ठे हुए लोगों ने बीचबचाव कराया। सुशीला ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की तो थाना पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed