फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor worth Rs 66 lakh seized in Bareilly in 67 days

Bareilly News: 67 दिनों में पकड़ी गई 66 लाख की शराब, सात करोड़ की नशीली सामग्री जब्त

Sat, 11 May 2024 03:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 03:06 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बरेली जिले से जुड़े पीलीभीत, आंवला और बरेली लोकसभा क्षेत्रों में 168 टीमें सक्रिय की गई थीं। इन टीमों ने 67 दिनों में 66 लाख रुपये से ज्यादा की शराब जब्त की है। 

विज्ञापन
Liquor worth Rs 66 lakh seized in Bareilly in 67 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता के दौरान 67 दिनों में 66 लाख रुपये से ज्यादा की शराब जब्त की गई है। जिले में सक्रिय 168 टीमों ने सात करोड़ रुपये से ज्यादा की नशीली सामग्री भी कब्जे में ली है। 

विज्ञापन


चुनाव में धनबल का प्रयोग रोकने के उद्देश्य से 38 लाख रुपये की नकदी भी पकड़ी गई। इसमें सबसे अहम बात यह है कि आंवला और बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्रों में ही नकदी बरामद हुई। इसके अलावा सात विधानसभा क्षेत्रों में लगी टीमें खाली हाथ ही रहीं।
विज्ञापन


यहां सबसे अधिक पकड़ी गई शराब 
बरेली जिले से जुड़े पीलीभीत, आंवला और बरेली लोकसभा क्षेत्रों में 168 टीमें सक्रिय की गई थीं। बरेली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 20 लाख रुपये कीमत की 7,624 लीटर शराब पकड़ी गई। सबसे कम बिथरी चैनपुर में एक लाख रुपये की 450 लीटर शराब जब्त की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर में सबसे ज्यादा 5.44 करोड़ रुपये की नशीली सामग्री पकड़ी गई। सबसे कम बरेली कैंट में तीन लाख रुपये का माल जब्त हुआ। एडीएम न्यायिक आशीष कुमार ने बताया कि तीन लोकसभा सीटों की नौ विधानसभाओं में 8.31 करोड़ रुपये की शराब, नकदी और नशीली सामग्री जब्त की गई है। इन मामलों की जांच भी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed