{"_id":"674cd44adcaf5d61cd0d1d44","slug":"liquor-party-taking-place-in-ruv-hostel-empty-liquor-bottles-scattered-bareilly-news-c-4-bly1034-532502-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि के छात्रावास में हो रही दारू पार्टी, बिखरी पड़ीं शराब की खाली बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि के छात्रावास में हो रही दारू पार्टी, बिखरी पड़ीं शराब की खाली बोतलें
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अनुशासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। छात्रावास में शराब पार्टी की जा रही है। बाहरी छात्र आए दिन छात्रावास में घुसकर हंगामा कर रहे हैं, लेकिन प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने चुप्पी साध रखी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भी कागजों में ही सक्रिय है।
सुरक्षाकर्मियों, वार्डन, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की चेकिंग को धता बताते हुए विद्यार्थी छात्रावास में शराब, गुटखा आदि का धड़ल्ले से सेवन कर रहे हैं। पड़ताल में सामने आया कि छात्रावास की सीढ़ियों के नीचे, छतों व आसपास के खुले मैदान में शराब की खाली बोतलों के ढेर लगे हुए हैं। वहीं, भवन के अधिकांश कोने की दीवारें गुटखे की पीक से लाल हो चुकी हैं। विवि के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम छात्रावास को नशामुक्त बनाने का दावा करती है। परिसर में कई बार नशामुक्ति अभियान भी चलाया गया। मगर, यह खानापूर्ति साबित हुआ।
छात्रावास में कौन आया, नहीं दर्ज हो रहा ब्योरा
विवि में नौ छात्रावास हैं। पीजी एवं शोध छात्रावास में सबसे अधिक विवाद के मामले सामने आते हैं। बृहस्पतिवार को मेस में खाने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। आरोप था कि बाहरी छात्र ने मेस में खाना खाया। इसी तरह मंगलवार देर रात छात्रावास में बाहरी छात्र ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगा कि बाहरी छात्र नशे में था और दोस्त से मिलने के लिए छात्रावास में घुस गया था। इससे पूर्व में भी छात्रावास में भिड़त हो चुकी है, जिसमें घायल छात्रों का इलाज तक कराना पड़ा। आरोप है कि रजिस्टर में ब्यौरा दर्ज किए बिना बाहरी लोगों को छात्रावास में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
हावी हो रहे विद्यार्थियों के गुट
विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी के कारण छात्रावास में विद्यार्थियों के गुट तैयार होने लगे हैं। बीते दिनों एक छात्र के साथ सीनियर छात्रों ने मारपीट की, जिससे घबराए छात्र ने छात्रावास ही छोड़ दिया।
--
छात्रावास में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचित किया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया सेल प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
संवाद