फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor and beer shops will remain closed till May 13 in Shahjahanpur-Lakhimpur

UP: शाहजहांपुर-लखीमपुर में शराब-बीयर की दुकानें आज शाम से बंद, बरेली के इन इलाकों में भी आदेश लागू

Sat, 11 May 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 12:50 PM IST
सार

शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी जिले में 13 मई को मतदान होना है। दोनों जिलों में शराब और बीयर की सभी दुकानें 11 मई की शाम से 13 मई को मतदान समाप्त होने तक बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
Liquor and beer shops will remain closed till May 13 in Shahjahanpur-Lakhimpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जनपद में शराब और बीयर की सभी दुकानें 13 मई तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। इसी दिन शाहजहांपुर, खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर वोटिंग है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां शराब और बीयर की सभी दुकानें 11 मई की शाम से 13 मई को मतदान समाप्त होने तक बंद रहेंगी। 

विज्ञापन


यह आदेश बरेली जनपद के उन इलाकों में भी लागू रहेगा, जो शाहजहांपुर जिले की सीमा से लगे हुए हैं। बरेली के डीएम रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक शाहजहांपुर जनपद की सीमा से लगे आठ किमी की परिधि में बरेली की शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। 

विज्ञापन

शाम पांच बजे से थम जाएगा प्रचार 
शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव और ददरौल विधानसभा के उपचुनाव होना है। मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार शनिवार को शाम पांच बजे थम जाएगा। इसी तरह खीरी और धौरहरा सीटों पर शाम पांच के बाद प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे। रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान को लेकर दोनों जिलों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed