फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor and beer shops will remain closed in Bareilly and Badaun for 48 hours

UP: बरेली और बदायूं में मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Sun, 05 May 2024 11:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2024 11:47 AM IST
सार

बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र छोड़कर बरेली जिले के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्र में शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। बदायूं जिले में रविवार शाम से आदेश लागू हो जाएगा।  

विज्ञापन
Liquor and beer shops will remain closed in Bareilly and Badaun for 48 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली और बदायूं जिले में शराब और बीयर की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। दरअसल, सात मई को तीसरे चरण का मतदान होना है। इसी दिन इन दोनों जिलों में वोट डाले जाएंगे। मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार का शोर थम जाएगा। साथ ही रविवार शाम छह बजे से सात मई को मतदान समाप्ति तक शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। 

विज्ञापन

 
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बरेली के जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र छोड़कर जिले के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्र में शराब, बीयर और भांग की दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल, क्लब के बार, सैन्य कैंटीन, सभी आबकारी की थोक, फुटकर दुकानें पांच मई शाम छह बजे से सात मई मतदान समाप्त होने तक और मतगणना के दिन चार जून को भी बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

छह बजे थम जाएगा प्रचार 
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पांच मई की छह बजे तक ही प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार कर सकेंगे। बरेली लोकसभा क्षेत्र में 13 और आंवला में नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। नामांकन के बाद से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्रवार प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। प्रचार का आखिरी दिन होने से प्रत्याशियों की ओर से कहां-कहां और कितनी देर प्रचार करना है, इसकी रणनीति भी बनाने में जुट गए हैं। वहीं बदायूं लोकसभा सीट से 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed