{"_id":"744edbcd499640282b59360be85c351a","slug":"link-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी एक महीना लगेगा प्वाइंट लिंक होने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी एक महीना लगेगा प्वाइंट लिंक होने में
बरेली
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके कोठिया ने उम्मीद जताई है कि रामगंगा स्टेशन से साउथ केबिन तक प्वाइंट लिंक का काम एक महीने में पूरा हो जाएगा। प्वाइंट लिंक देखकर जंक्शन लौटे कोठिया पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जीएम ने कहा कि रेलवे सुधार के लिए केंद्र सरकार बड़ा काम कर रही है। इस बार एनआर को पांच हजार करोड़ रुपये सुधार और विकास के लिए दिए गए हैं। इससे रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और मुसाफिरों के लिए सुविधाएं बढ़ जाएंगी। बरेली में 14 ट्रेनें न रुकने, स्टेशन पर वाईफाई सुविधा न होने और सहूलियतों के सवाल को जीएम ने टालते हुए कहा कि बरेली ए क्लास का स्टेशन है। बुनियादी जरूरतें यहां पहले से हैं। अब वेटिंग रूम में एसी सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। ट्रेन की धुलाई से जंक्शन के आसपास गंदगी न हो इसके लिए वाशिंग एप्रन बनवा रहे हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि रेलवे संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों और अनाधिकृत टिकट बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।
केबिल चोरी से टला लिंक
रामगंगा में प्वाइंट लिंक के बिना एनईआर के कासगंज ट्रैक से बरेली जंक्शन तक व्यवस्थित ट्रेन संचालन संभव नहीं है। दक्षिणी केबिन तक करीब एक किमी दूरी का लिंक करने के लिए ठेकेदार ने वहां केबिल डलवाई थी। चार दिन पहले यह केबिल चोरी हो गई। आरपीएफ में इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई है। जीएम ने मुआयना कर तत्काल प्वाइंट लिंक करने का काम शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जाम में फंसे तो छूट गई ऊना एक्सप्रेस
लाल फाटक पर ओवरब्रिज न होने से अक्सर घंटों जाम लगता है। रविवार को जीएम एके कोठिया भी जाम में फंस गए। रामगंगा से लौटते हुए फाटक बंद मिला। राजधानी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी निकलने के बाद फाटक खुला तो 15 मिनट बाद जीएम की कार आगे बढ़ी। जीएम को ऊना हिमाचल एक्सप्रेस से दिल्ली लौटना था। वह लेट हुए तो कार्यक्रम रद्द कर ट्रेन निकलवा दी। फिर सड़क मार्ग से मुरादाबाद निकले। उनके स्पेशल कोच को दूसरी गाड़ी से मुरादाबाद भेजा गया।
उरमू ने गिनाईं कर्मचारियों की दुश्वारी
उरमू की बरेली शाखा के सदस्यों ने जीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। उनसे ए टाइप के तमाम क्वार्टर खाली होने के बाद भी टू टाइप में कन्वर्ट कर कर्मचारियों को न दिए जाने, लाइटिंग और एसी विभाग के कर्मचारियों को वर्दी न मिलने, क्वार्टरों की मरम्मत को फंड कम मिलने की शिकायत की। एक अधिकारी पर घर में दफ्तर चलाने और कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष ओमकार सिंह, सचिव साबिर हुसैन और सैमसन मैसी आदि थे।
यात्रियों की असुविधा की शिकायत
शिवसेना के आंदोलन प्रभारी गोपाल चंद्र गुप्ता और मंडल प्रभारी सुनील सक्सेना ने जीएम को ज्ञापन देकर जंक्शन पर मुसाफिरों से हो रहे अन्याय की शिकायत की। पर्याप्त बेंच और पानी न होने, ठेकेदारों पर अवैध वेंडर चलाने, किसी प्लेटफार्म पर जनता खाना पैकेट न मिलने, जीआरपी पर हर आटो से दो सौ रुपये वसूली करने और आरपीएफ अधिकारी पर बंगले के हरे पेड़ कटवाने जैसे आरोप लगाये।