फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lineman and his brother arrested for stealing electricity corporation's goods in Bareilly

Bareilly News: बिजली निगम का संविदा लाइनमैन और उसका भाई गिरफ्तार, दोनों की करतूतें जानकर रह जाएंग हैरान

Tue, 28 Jan 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 01:28 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में बिजली काट कर विद्युत निगम का सामान चोरी करने वाला संविदा पर तैनात लाइनमैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का भाई भी पकड़ा गया है।  

विज्ञापन
Lineman and his brother arrested for stealing electricity corporation's goods in Bareilly
आरोपी के घर से बरामद बिजली का तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में संविदा लाइनमैन बिजली काटकर विद्युत निगम का सामान चोरी करता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने उसके घर से बिजली का काफी सामान बरामद किया है। लाइनमैन सहित उसके भाई को भी पुलिस ने पकड़ा है। 

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला परा निवासी सोनू पाठक व उसका भाई फरीदपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी है। विद्युत निगम में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार वे दोनों विद्युत निगम का सामान चोरी कर बिक्री करते थे। दोनों कर्मचारी विद्युत सप्लाई बंद कर तार व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान बेचकर दोनों ने काफी अवैध संपत्ति अर्जित कर ली।
विज्ञापन


ऐसे खुला मामला
क्षेत्र के अंधरपुरा विद्युत उपकेंद्र से फतेहगंज पूर्वी तक 33 केवी नई लाइन मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के भोगपुर मिढ़ोनी के अफजल हुसैन द्वारा बनाई जा रही थी। लाइन पर 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका था। 25 जनवरी की रात विद्युत लाइन का लगभग 150 मीटर लंबा तार काटकर चोरी कर लिया गया था। घटना की तहरीर के बाद फरीदपुर पुलिस ने रविवार रात सोनू पाठक के घर दबिश दी। उसके घर से चोरी किया गया विद्युत निगम का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी सोनू पाठक व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी से हटाने के लिए की शिकायत
विद्युत निगम के फरीदपुर उपखंड जेई वीरू सिंह ने बताया कि फरीदपुर पुलिस ने संविदा कर्मी सोनू पाठक के घर से विद्युत निगम का सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपियों को विद्युत निगम से हटाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed