फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Line porter arrested for taking bribe of Rs 18,000

Bareilly News: 18 हजार रुपये घूस लेते लाइन कुली गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 14 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Line porter arrested for taking bribe of Rs 18,000
बरेली। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बिजली बिल समायोजन के नाम पर उपभाेक्ता से 18 हजार रुपये घूस लेते हुए विद्युत निगम के लाइन कुली अनस कादरी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह जेई जितेंद्र केसरवानी के कहने पर रिश्वत ले रहा था। एंटी करप्शन टीम ने जेई को भी नामजद किया है। तकनीकी कर्मचारी रतन लाल की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रवीन सान्याल ने बताया कि माॅडल टाउन निवासी नितिन आनंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बिजली के बिल के समायोजन के लिए 18 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई है। डीडीपुरम उपकेंद्र के जेई जितेंद्र केसरवानी ने उनको बुधवार को रुपये लेकर बुलाया है। बुधवार दोपहर बाद नितिन रिश्वत देने पहुंचा। जेई के कहने पर संविदा पर तैनात लाइन कुली अनस कादरी बैकबेल कैफे के पास रिश्वत लेने आया। वहां पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने उसे घूस लेते दबोच लिया। आरोपी अनस को बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed