फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Limited trains are becoming an obstacle in the journey of Purnagiri Darshan

Bareilly News: पूर्णागिरि दर्शन की यात्रा में सीमित ट्रेनें बन रहीं बाधा

Mon, 03 Apr 2023 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 03 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Limited trains are becoming an obstacle in the journey of Purnagiri Darshan
पूर्णागिरि दर्शन की यात्रा के लिए सीमित ट्रेनें होने के कारण यात्री रोडवेज बसों में सफर कर रहे हैं। बरेली से टनकपुर के लिए पांच ट्रेनें हैं। बदायूं से सीधे टनकपुर के लिए और शाहजहांपुर से पीलीभीत होते हुए एक-एक ही ट्रेन है। ऐसे में पूर्णागिरी दर्शन के लिए बदायूं, कासगंज, शाहजहांपुर के श्रद्धालुओं को टुकड़ों में रोडवेज बसों से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने हाल ही में मथुरा कैंट-टनकपुर और बरेली जंक्शन-टनकपुर स्पेशल में अतिरिक्त कोच लगाए हैं, लेकिन यह अभी से नाकाफी साबित हो रहे हैं। टनकपुर-चोपल और टनकपुर-शक्तिनगर के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेेणी में अभी से मई के पहले सप्ताह तक सीटें फुल हैं। अन्य ट्रेनों में भी लगभग यही स्थिति है।
विज्ञापन


हालांकि, अप्रैल मध्य में त्रिवेणी एक्सप्रेस और मथुरा कैंट-टनकपुर स्पेशल के एसी प्रथम और द्वितीय श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद पूर्णागिरी दर्शन के लिए सफर कुछ कठिन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

बरेली से टनकपुर के लिए 15 बसें

बरेली। रुहेलखंड और बरेली डिपो बरेली-टनकपुर के बीच रोजाना 15 बसों का संचालन करते हैं। पूर्णागिरी मेला के चलते इन दिनों इस रूट पर सवारियों का दबाव बढ़ा हुआ था। आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे।

----------

टनकपुर के लिए ट्रेनें-

12036/12035 दिल्ली-टनकपुर पूर्णागिरी एक्सप्रेस

15076/15075 टनकपुर-चोपन त्रिवेणी एक्सप्रेस

15074/15073 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस

05062/05061 टनकपुर-मथुरा कैंट स्पेशल

05042/05041 टनकपुर-बरेली जंक्शन स्पेशल

-----------

वर्जन-

टनकपुर रूट पर दो ट्रेेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा चुके हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पीलीभीत-टनकपुर स्पेशल के समय में भी परिवर्तन किया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।-राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल

यह बोले-श्रद्धालु

---------------------फोटो-

ट्रेन की यात्रा आरामदेह है। खासकर बुजुर्ग तो ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। टनकपुर के लिए ट्रेनें सीमित हैं। इस कारण ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रहती है। भीड़ के कारण यात्रा मुश्किल हो जाती है। बुजुर्गों को इससे ज्यादा दिक्कत होती है। - मुन्नी देवी, मीरगंज

----------

फोटो-

आंवला होते हुए टनकपुर के लिए एक ही ट्रेन है। टनकपुर के लिए आंवला से सीधी कोई बस नहीं है। इन दिनों पूर्णागिरी मेला चल रहा है। ट्रेन में काफी भीड़ है। परिवार के साथ पूर्णागिरि जाना है लेकिन ट्रेन में भीड़ कम होने का इंतजार है। -कल्याण दास, आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed