फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lime planted in the name of lime, chalk sent in pots

Bareilly News: चूने के नाम पर लगाया चूना, कट्टों में भेज दिया खड़िया

Tue, 14 Jan 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Lime planted in the name of lime, chalk sent in pots
बरेली। पांच सौ क्विंटल चूने की खरीद में गड़बड़ी सामने आई है। चूने की जगह कट्टों में खड़िया भेज दिया गया। भाजपा पार्षद शालिनी जौहरी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। प्रथम दृष्टया चूने की क्वालिटी घटिया पाए जाने पर संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया है। स्टोर इंचार्ज और लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन




वार्ड 54 भूड़ की पार्षद शालिनी जौहरी ने बताया कि सोमवार को वार्ड में सफाई कराने के बाद चूने का छिड़काव कराया गया। छिड़काव के बाद शिकायत आई कि चूने की क्वालिटी काफी घटिया है। उन्होंने खुद मौके पर जाकर स्थिति को देखा। जानकारों से बातचीत की तो पता चला कि वह चूना नहीं खड़िया है। इसके बाद उन्होंने महापौर उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य व उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी संचित शर्मा के व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर इसकी शिकायत की। जांच के लिए सैंपल भी भिजवाया। घोटाले की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


550 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा है चूना

नगर निगम ने शिवांग इंटरप्राइजेज से 550 रुपये की दर से 500 क्विटंल चूना खरीदा है। अधिकारियों की माने तो एक सप्ताह पहले ही फर्म ने चूना भिजवाया था। इसको लेकर निगम की ओर से पत्र भी भेजा गया है। फर्म ने नगर निगम के अधिकारियों से दूसरा चूना भिजवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीटाणुओं का मारता है चूना, खड़िया का कोई औचित्य नहीं

पार्षद शालिनी जौहरी ने बताया कि साफ सफाई के बाद सड़कों पर चूना इसलिए डाला जाता है, ताकि कीटाणु नष्ट हो सकें। वहीं नगर निगम को पिसी हुई खड़िया की आपूर्ति की गई है, जिसका कोई औचित्य नहीं।



--

पार्षद की शिकायत पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण में दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed