{"_id":"68055be25e418401a105a35c","slug":"lilaur-bujurgs-pradhan-dismissed-due-to-scam-in-development-work-bareilly-news-c-4-lko1064-622485-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विकास कार्याें में घोटाले पर लीलौर बुजुर्ग की प्रधान बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विकास कार्याें में घोटाले पर लीलौर बुजुर्ग की प्रधान बर्खास्त
विज्ञापन
बरेली। विकास कार्याें में घोटाले की पुष्टि के बाद में लीलौर बुजुर्ग की प्रधान रामरोशनी को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही तत्कालीन सचिव व अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक रामनगर की ग्राम पंचायत लीलौर बुजुर्ग में प्रधान रामरोशनी की ओर से कराए गए विकास कामों में अनियमितताओं की शिकायत गांव निवासी अशरफ खां ने डीएम से की थी। जिसमें कहा कि गांव में जो भी विकास कार्य हुए है। अधिकांश में प्रधान ने अधिकारियों के साथ मिलकर घोटाला किया है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेकर हुए जांच कराई थी। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाते हुए प्रधान के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही फाइनल जांच के लिए पीडी डीआरडीए और एक्सईएन आरईएस को नामित किया गया है। निर्देशों के क्रम में प्रधान की ओर से कराए गए कार्यों की विस्तृत जांच टीम ने की। जांच में टीम ने पाया कि पंचायत घर निर्माण, शिव मंदिर तालाब पर चबूतरे, सड़क निर्माण में काफी कमियां मिली। साथ ही टीम ने 2,06,375 रुपये की रिकवरी प्रधान, तत्कालीन सचिव और जेई पर निकाली है। रिपोर्ट के आधार पर प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया है। और सचिव व जेई के खिलाफ विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा है। संवाद
--
-पीडी डीआरडीए और एक्सईएन आरईएस की संयुक्त जांच में प्रधान, सचिव व जेई दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ 2,06,375 रुपये की रिकवरी निकली है। ऐसे में प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया है। - कमल किशोर, डीपीआरओ