फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Like any mother Lakshmi Safk are cleaning house

मां लक्ष्मी को पसंद आते हैं साफ.-सफाई वाले घर

Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Like any mother Lakshmi Safk are cleaning house
लक्ष्‍मी गणेश
दिवाली कल है। माना जाता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी सिर्फ  उन घरों में ही जाती हैं जहां साफ.-सफाई होती है। इसीलिए लोग दिवाली से पहले अपने घरों की साफ.-सफाई करते हैं। इसके अलावा लोग दिवाली से पहले अपने घरों की रंगाई पुताई भी करवाते हैं। इसके साथ-साथ वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनको करके आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।
विज्ञापन

पंडित प्रदीप कुमार चौबे कहते हैं कि देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाएं। ध्यान रहे इस रंगोली का अर्थ रंगोली के बने बनाए आने वाले स्टीकर से नहीं है, बल्कि चावल, बालू और रंगीन पाउडर से बनी रंगोली से है। माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्यद्वार को फूलों या पत्तियों से सजाएं। साथ ही गेट के दोनों ओर केले का एक-एक पत्ता लगाएं। घर की चारदीवारी पर चार दीयों को एक साथ रखें। ये दीये माता लक्ष्मी, गणेश, कुबेर और इंद्र के प्रतीक होते हैं। पूजा के दौरान धूपबत्ती या अगरबत्ती का उपयोग पूजन का खास हिस्सा होता है, लेकिन दिवाली की पूजा करते समय अगर चंदन अथवा गुलाब की सुगंध वाली धूपबत्ती या अगरबत्ती का प्रयोग करें तो अच्छा रहेगा। पंडित चौबे के मुताबिक दिवाली पर अलग-अलग तरह के उपहार देने की परंपरा काफी पुरानी है। इस दिन पूजा के बाद प्रसाद और मिठाई देना सर्वाधिक शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रहे गिफ्ट में चाकू या चमड़े का बना सामान ना दें। साथ ही काले कपड़े भी भेंट ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed