फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lightning struck near Jagatpura, 11 out of 24 sub-stations of the city came to a standstill.

Bareilly News: जगतपुरा के पास बिजली गिरी, शहर के 24 में से 11 उपकेंद्र ठप

Mon, 18 Sep 2023 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck near Jagatpura, 11 out of 24 sub-stations of the city came to a standstill.
बरेली। जगतपुरा उपकेंद्र के पास बिजली गिरने से शहर के 24 में से 11 उपकेंद्र ठप हो गए। कुछ इलाकों में दोपहर तक आपूर्ति बहाल करा दी गई, लेकिन कुछ स्थानों पर जलभराव की वजह से शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। मरम्मत के कार्यों के बीच सोमवार को भी कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह 7:30 बजे जगतपुरा उपकेंद्र के पास तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। इससे उपकेंद्र में खराबी आ गई। सिविल लाइंस थ्री उपकेंद्र से आने वाली 132 केवी की लाइन में खराबी आने से जगतपुरा समेत सिविल लाइंस वन, टू, थ्री, कुतुबखाना, कैंट, रामपुर गार्डन, मिशन कंपाउंड, डीडीपुरम, शाहदाना, कोहाड़ीपीर, हरुनगला उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह सात से 11 बजे तक आधे शहर में बिजली संकट छाया रहा। पेयजल की आपूर्ति बाधित होने से लोग और परेशान हुए।
विज्ञापन

सीबीगंज में पस्तोर रोड पर पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर तीन बजे के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पेड़ हटवाया। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने लाइन जोड़ना शुरू किया। अटरिया, महेशपुर, सर्वोदय नगर, बिधौलिया में देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। फाॅल्ट होने से स्लीपर रोड, खलीलपुर रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी, शिवनगर, प्रेमनगर में देर शाम तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे राजेंद्रनगर उपकेंद्र में इनकमिंग सर्किट फुंकने से आसपास के इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। यहां शाम छह बजे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति चालू की गई। सोमवार को भी कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी।
जगतपुरा उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने के बाद शाम पांच बजे इसके कुछ फीडरों को महानगर उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति दी गई। हरुनगला उपकेंद्र से जुड़े कृष्णानगर समेत आसपास के इलाकों में भी शाम सात बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।

बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर समस्या रही। 132 केवी लाइन में खराबी आने से जगतपुरा समेत कुछ उपकेंद्रों से आपूर्ति बाधित हुई। सुबह 10 बजे तक ज्यादातर उपकेंद्रों से आपूर्ति बहाल करा दी गई। - अमित आनंद, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed