{"_id":"6110293c8ebc3e7cd34788c2","slug":"light-to-moderate-rain-may-occur-today-bareilly-news-bly4557769147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी हो सकती है हल्की-मध्यम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी हो सकती है हल्की-मध्यम बारिश
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार की शाम दो घंटे से ज्यादा हुई 15 मिमी बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिला दी। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।
रविवार सुबह तेज धूप थी पर शाम चार बजे बादल मंडराने लगे। इस बीच उमस भी बेहाल करती रही। दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस था। करीब तीन बजे बादल घिरने लगे और पौने चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जिसके बाद तेज बारिश शाम साढ़े छह बजे तक जारी रही। इसके बाद भी काफी देर रिमझिम बारिश होती रही।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक कई दिनों तक उच्च वायुदाब से खंड वर्षा का असर हावी रहा। अब निमभन वायुदाब हावी हुआ है लिहाजा अनुकूल माहौल बनने पर बारिश जारी रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 27.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ब्यूरो