फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   light

गांवों को मिलेगी अब चुनावी बिजली

Mon, 17 Aug 2015 02:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 17 Aug 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पंचायत चुनावों में गांव के मतदाताओं को लुभाने के लिए या यूं कहे कि उनके गुस्से से बचने के लिए  सपा सरकार ग्रामीणों को ज्यादा बिजली देने की तैयारी में है। बरेली मंडल की सभी प्रमुख तहसीलों में अतिरिक्त उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। साथ ही पोषक लाइन, नये ट्रांसफार्मर और क्षमता वृद्धि कार्य तेजी से चल रहा है। नलकूपों पर खराब ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं।  ग्राम पंचायत चुनाव प्रक्रिया अगले माह शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही आचार संहिता लागू होगी।
विज्ञापन

 बरेली की नवाबगंज, फरीदपुर, आंवला, मीरगंज तहसीलों में अतिरिक्त उपकेंद्र तैयार हो गए हैं। गांवों और नलकूपों पर लगे खराब ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए गए हैं। जोनल चीफ इंजीनियर वीके शर्मा ने कहा है कि सभी नलकूप हर हाल में चलते मिलने चाहिए। साथ ही गांवों में ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफार्मर दिए जा रहे हैं। गांवों में 10 और 25 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगे हैं। खराब होने पर सीधे 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन

   जिले में अभी तक घोषित रूप से दस घंटे सप्लाई दी जा रही है। अगले माह से दो से चार घंटे तक सप्लाई बढ़ाई जानी है। बदायूं के कुंवर गांव और बिनावर जैसे छोटे इलाकों में पिछले सप्ताह उपकेंद्र क्षमता 15 एमबीए तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
‘गांवों में इस समय सिंचाई के लिए पानी चाहिए, इसलिए नलकूपों पर लगे खराब ट्रांसफार्मर बदलना पहली प्राथमिकता है। सरकार गांवों में ज्यादा सप्लाई देना चाहती है। इसके लिए नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। अगले वर्ष से शहरों में 24 घंटे सप्लाई देने की योजना है।’
- तारिक वारसी, एसई, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed