{"_id":"5d51c8da8ebc3e6c961a1d01","slug":"light-bareilly-news-bly3722080102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था चौपट- त्योहार पर भी गर्मी से जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था चौपट- त्योहार पर भी गर्मी से जूझते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ऊर्जा मंत्री ने ईद और रक्षाबंधन पर सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश हैं, लेकिन बिजली विभाग के अफसर उनके निर्देशों पर पानी फेर रहे हैं। सोमवार को दिन भर कई इलाकों में बिजली लोगों को परेशान करती रही। फाइक एन्क्लेव और पवन विहार में तो पूरी दोपहर गर्मी से जूझते हुए बीत गई। लोगों ने जब बिजली सप्लाई गुल होने पर उपकेंद्रों पर फोन किए तो सही जवाब भी नहीं मिला। शहरी क्षेत्रों से सटे ग्रामीण इलाकों में घंटों सप्लाई ठप रही।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने त्योहार पर बिजली सप्लाई प्रबंध दुरुस्त करने के निर्देश दे रखे हैं। इसके तहत एमडी और चेयरमैन ने भी सप्लाई सामान्य बनाए रखने के आदेश दिए थे, जबकि इसके विपरीत सोमवार सुबह से ही शहर में सप्लाई व्यवस्था चरमराने लगी। सावन का आखिरी सोमवार होने से मंदिर में भीड़ थी, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर बिजली गुल रही। रविवार रात में भी शहर में दो घंटे तक ब्लैक आउट रहा। सोमवार सुबह होते ही ईद की चहल पहल होने लगी। दर्जनों मोहल्लों में सप्लाई ठप होने से लोगों को समस्या बनी रही। हरूनगला उपकेंद्र से पोषित पवन विहार, ग्रीन पार्क, पीलीभीत बाईपास समेत कई इलाकों में दिन भर बिजली ने रुलाया। भरतौल, सनसिटी, सीबी गंज, सुभाषनगर, करगैना, कैंट, सिविल लाइंस, पुराना शहर, राजेंद्रनगर आदि इलाकों में भी सप्लाई अस्तव्यस्त रही। तहसील और ग्रामीण पोषक आदि लाइनों पर घंटों कटौती हुई।