फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   light

जेई साहब! बिना आपकी मंजूरी ‘लाइनमैन’ को शटडाउन मिला कैसे और तब थे कहां आप

Tue, 30 Jul 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
light
बरेली। पिछले एक सप्ताह से विद्युत दुर्घटनाओं के हादसे लगातार बढ़े हैं। इस दौरान पांच लोगों की मौत हुई और एक घायल हुआ। विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। रविवार दोपहर में हुई घटना की प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने रिपोर्ट तलब कर ली है और एसई शहर ने एक जांच कमेटी भी गठित कर दी है। इसके अलावा शाही क्षेत्र में हुए हादसे की रिपोर्ट भी शासन तक पहुुंच गई है, जिसके बाद से विभाग में हड़कंप जैसी स्थिति है।
विज्ञापन

डीडीपुरम उपकेंद्र क्षेत्र में टूटी हाईटेंशन लाइन सही करने वाले ठेका कर्मी की दुर्घटना के बाद मौत हो गई। इसमें विभागीय लापरवाही सबसे ज्यादा सामने आई है। हादसे में ठेकेदार फर्म आदर्श इंटरप्राइजेज और डीडीपुरम के जेई की लापरवाही सामने आई है। जेई विजय कुमार कागजों में शहर में थे, लेकिन बिना बताए जिले से बाहर गए हुए थे। प्रबंधन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम संजय गोयल ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है, जबकि अधीक्षण अभियंता शहर एनके मिश्रा ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर सात दिन में विस्तृत मांगी है। एक्सईएन करम सिंह और एसडीओ सत्यार्थ गंगवार कमेटी सदस्य हैं।
विज्ञापन


अबकी बारिश में करंट से मर चुके हैं दो दर्जन से अधिक जानवर
शहर हो या देहात बारिश के दौरान दुर्घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। करंट लगने दो दर्जन से ज्यादा जानवराें की मौत होने बावजूद विभाग ने कोई सबक नहीं लिया। जगह-जगह खुले और नीचे हाईटेंशन लाइनों को दुरुस्त नहीं किया गया, जबकि प्रशासन, जनप्रतिनिधि लगातार इस ओर ध्यान भी दिलाते रहे। फिर भी मूकदर्शक बने विभाग ने लापरवाही नहीं छोड़ी। कांवड़ यात्राओं से पहले ही अलर्ट जारी किया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कहीं पत्ता तक नहीं हिला। सोमवार सुबह शाही क्षेत्र में नीचे लटक रहे तारों की वजह से एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि पिछले एक सप्ताह से अब तक पांच निर्दोष लोग करंट लगने से मारे गए। इनमें दो लाइनमैन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़िये के घरवालों को विभाग ने दिया मुआवजा
हाईटेंशन लाइन दुर्घटना में कांवड़िये की मौत का मामला शासन तक पहुंच गया है। खुफिया तंत्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तार नीचे होने से हादसा हुआ। हालांकि एसई ग्रामीण सैयद तारिक जलील ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से विद्युत पोल झुका तब तार नीचे हो गए थे। इससे हादसा हो गया। विभाग ने एक लाख रुपये मुआवजा प्रभावित को दे दिया है।


बरेली शहर में हाईटेंशन लाइन की मरम्मत करने के दौरान एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। ऐसी घटनाओं से कानून व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। इसलिए हादसे का कारण और अन्य बिंदुओं पर चीफ इंजीनियर से तीन में रिपोर्ट मांगी गई है।
- संजय गोयल, एमडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed