{"_id":"5d224df68ebc3e6ca621be32","slug":"light-bareilly-news-bly3677112191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टमन के पास जुगाड़ पर टिका है पोल.. बचकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टमन के पास जुगाड़ पर टिका है पोल.. बचकर निकलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हार्टमन पुल के पास बिजली विभाग का एक गला हुआ ओवरलोड पोल शनिवार सुबह टूटकर झुक गया था। पोल टूटने के बाद हुई स्पार्किंग से बाजार में भगदड़ मच गई थी। शिकायत करने के घंटों बाद बिजली विभाग की टीम ने पहुंचकर पोल सीधे किए और नए पोल भी लगाए, बावजूद इसके हाईटेंशन लाइन व अन्य सभी लाइनों का लोड जुगाड़ के सहारे छोड़ गए।
तेज हवा के कारण हार्टमन पुल के पास लगा बिजली का हाईटेंशन लाइन से लदा एक पोल शनिवार को टूट गया था। स्पार्किंग होने के बाद लोगों ने दुर्घटना की आशंका से रास्ते पर आवाजाही भी बंद कर दी थी। खैर यह रही कि बिजली के तारों ने तनाव झेलकर पोल को टिके रहने दिया, नहीं तो बड़ा हादसा संभव था। शटडाउन के घंटों बाद पहुंची बिजली विभाग की टीम ने नए पोल खड़े किए और पुराने में जुगाड़ कर उसे नए पर टिका दिया। टूटे हुए पोल के ऊपर के हिस्से को नए पोल से रस्सी से बांधकर टिकाया तो नीचे से लोहे के तारों से बांध दिया गया। इतनी जुगाड़ के बाद विभाग ने बेफिक्र होकर लाइन चालू करा दी, पर इस काम चलाऊ व्यवस्था के कारण बाजार और आसपास बनी कॉलोनियों और दुकानदारों में खतरे का माहौल है।
घरों के सामने दो-दो पोल होने से परेशानी
बरेली। पॉवर कारपोरेशन की ओर से हाल ही में पुराने बिजली के पोल बदले गए। राजेंद्र नगर में भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पुराने पोल बदलकर नए लगा दिए। मगर, यहां हर एक घर के सामने नए पोल तो लगा दिए गए, लेकिन पुराने पोल नहीं हटाए गए। पुराने बिजली के खंभों पर तार भी लटके हुए हैं, जिससे यहां रहने वाले परिवारों को परेशानी हो रही है। इलाके के लोग जेई, एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक को फोन पर अपनी समस्या बता चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। टोल फ्री नंबर भी बेकार साबित हो रहा है।