फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   life of the teenager was saved by removing her spleen in Bareilly

UP: किशोरी के शरीर से प्लीहा निकालने पर बच सकी जान.. बदायूं मेडिकल कॉलेज की लापरवाही आई सामने

Sat, 07 Jun 2025 03:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 03:18 PM IST
सार

बदायूं मेडिकल कॉलेज में चार दिनों तक सड़क दुर्घटना में घायल किशोरी को भर्ती किया। हालत बिगड़ने पर बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने इमरजेंसी में किशोरी का ऑपरेशन करके शरीर से दो किलो का प्लीहा निकाला।

विज्ञापन
life of the teenager was saved by removing her spleen in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं मेडिकल कॉलेज से बरेली के जिला अस्पताल रेफर की गई घायल 13 वर्षीय किशोरी के शरीर से बृहस्पतिवार की देर रात में दो किलो का प्लीहा निकाला गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारण प्लीहा (स्प्लीन) में सामान्य मात्रा से अधिक खून भर गया। सामान्यता प्लीहा आठ सेंटीमीटर और कुछ ग्राम का होता है।
विज्ञापन


परिजनों को जोखिम की जानकारी देकर उनसे संस्तुतिपत्र मांगा गया। पत्र मिलने के बाद ऑपरेशन करके किशोरी की जान बचाई जा सकी। डॉ. रमेश दीक्षित ने एनेस्थीसिया की डोज दी और सर्जन डॉ. एमपी सिंह के नेतृत्व में डॉ. अंजली सोनी, डॉ. मुग्धा शर्मा ने स्टाफ नर्स भावना के सहयोग से सफल ऑपरेशन किया।
विज्ञापन


दरअसल, सड़क दुर्घटना के बाद किशोरी को बदायूं के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां वह चार दिनों तक भर्ती रही। वहां इतने दिनों तक क्यों भर्ती रखा गया। साथ ही प्लीहा में अत्यधिक खून भरने की जानकारी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को क्यों नहीं हुई। इससे बदायूं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। किशोरी की हालत बिगड़ने पर बरेली रेफर किया गया। यदि समय से जांच नहीं की गई होती तो किशोरी की जान जा सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed