फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lesson of lockdown: if someone changed the business, then how did anyone live

लॉकडाउन का सबकः किसी ने धंधा बदला तो किसी ने जीने का तरीका

Thu, 20 May 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lesson of lockdown: if someone changed the business, then how did anyone live
गली-गली घूमकर लोगों के बाल काटते निसार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना काल में बेरोजगार बैठने की बजाय दूसरे कामों से आजीविका कमा रहे मेहनतकश

विज्ञापन
बरेली। कोरोना ने लॉकडाउन लगवाया तो हजारों मेहनतकश बेरोजगार हो गए। तमाम लोग हाथ पर हाथ धरे लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं तो कई लोगों ने वक्त के मुताबिक खुद को ढाल लिया। कुछ ने व्यवसाय का तरीका बदला तो कुछ ने व्यस्त रहने के दूसरे बहाने खोज लिए। अब यह लोग परिवार को पालने के साथ ही दूसरों के लिए मिसाल बने हुए हैं।
ग्रेटर आकाश कॉलोनी में रहने वाले संजय पांडेय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते थे। लॉकडाउन में जब काम मिलना कम हुआ तो अपने गांव चले गए और खेतीबाड़ी देखने लगे। परेशान होने की बजाय उन्होंने खेती को उन्नत बनाने का काम शुरू किया है। बारादरी नई बस्ती के निवासी विशाल राजपूत एक बैंक में नौकरी करते थे। पिछली साल लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई। फिर एक टू व्हीलर कंपनी में कलेक्शन का काम मिल गया लेकिन लॉकडाउन में वो भी बंद हो गया। अब वह लोगों की मदद कर रहे हैं। किसी पीड़ित के बारे में जानकारी मिलती है तो सहायता करने जरूर जाते हैं।
विज्ञापन

कंजादासपुर के मुकेश कश्यप टेंपो चलाते थे। लॉकडाउन में टेंपो बंद हुए तो परिवार की रोजी की खातिर सब्जी का ठेला लगा लिया। मुकेश इलेक्ट्रीशियन का काम भी जानते हैं। जरूरत पड़ने पर लोग मोबाइल पर उन्हें कॉल करते हैं और वह काम कर देते हैं। एयरफोर्स इलाके के नई बस्ती में रहने वाले रामबाबू शर्मा की रेलवे कॉलोनी में कपडे़ की दुकान है। लॉकडाउन में दुकान बंद करनी पड़ी तो सैनिटाइजर और मास्क का धंधा शुरू किया है। अभी घर से ही व्यवसाय कर रहे हैं। इसी तरह बाकरगंज निवासी निसार अहमद का जाटवपुरा में हेयर कटिंग सैलून बंद हुआ तो उन्होंने साइकिल पर पेटी रखकर आसपास गलियों में घूमना शुरू किया है। वह गलियों में लोगों की हेयर कटिंग और शेव कर देते हैं। निसार का कहना है कि धंधे के दौरान वह सामाजिक दूरी, मास्क के नियम का पालन करते हैं। सैनिटाइजर भी साथ रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed