फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lesson of Bikru scandal... one hundred and fifty cops arrived to arrest two

बिकरू कांड का सबक... दो की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे सवा सौ पुलिस वाले

Mon, 28 Jun 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:16 AM IST
सार

पंखिया जाति की बहुलता वाले गांव अंगूरी टांडा में पुलिस की भारी फौज पहुंचने से मची खलबली, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
 

विज्ञापन
Lesson of Bikru scandal... one hundred and fifty cops arrived to arrest two
सुभाष नगर के गांव अंगूरी टांडा में दबिश डालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

सीओ की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम में शामिल थे 40 दरोगा और 30 महिला सिपाही
विज्ञापन

पंखिया गिरोह के कई बदमाश और दर्जन भर हिस्ट्रीशीटर रहते हैं अंगूरी टांडा गांव में

बरेली। बिकरू कांड ने पुलिस को बड़ा सबक दिया। इसकी एक बानगी रविवार दोपहर तब दिखाई दी जब कुछ हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार करने के लिए सीओ की अगुवाई में सवा सौ पुलिस वालों की फौज पंखिया बहुल गांव अंगूरी टांडा में पहुंची। हालांकि पुलिस को सिर्फ दो हिस्ट्रीशीटरों को ही गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। पुलिस के मुताबिक जिले में लगातार चोरी-छिनैती और लूट जैसी वारदातें होने के बाद यह अभियान चलाया गया।
सुभाषनगर का गांव अंगूरी टांडा पंखिया गिरोह के बदमाशों का ठिकाना होने के कारण दूर-दूर तक बदनाम है। इस गांव में दर्जन भर से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर हैं। जिले में ही हाल ही में डकैती, चोरी, लूट जैसी वारदातें बढ़ने के बाद रविवार दोपहर अचानक सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह की अगुवाई में सुभाषनगर, किला, सीबीगंज समेत तीन थानों और पुलिस लाइन के फोर्स के साथ अंगूरी टांडा में छापा मारा गया। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनसे दो तमंचों की भी बरामदगी दिखाई गई है। इसके बाद गांव में संदिग्ध लोगों के घरों में तलाशी अभियान भी चलाया गया, हालांकि इसमें कुछ खास हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

अंगूरी टांडा में छापे के दौरान पुलिस कितनी सतर्क थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम में 40 दारोगा, 30 महिला पुलिसकर्मी और करीब 40 पुरुष सिपाही शामिल थे। इस कदर भारी तादाद पुलिस अचानक गांव पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस के घेराबंदी करने तक ज्यादातर पुरुष घरों से गायब हो गए। पुलिस के सिर्फ हिस्ट्रीशीटर पप्पू और बदमाश शहरीम हाथ लगा। पुलिस ने गांव में सभी बदमाशों के घरों की तलाशी ली लेकिन न बदमाश मिले और न ही घरों से कोई आपत्तिजनक चीज बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मिले संदिग्ध, प्रधान को दी चेतावनी

सीओ आशीष प्रताप सिंह बताया कि गांव में पांच-छह संदिग्ध व्यक्ति भी मिले जो बाहर से आकर ठहरे थे। उनके बारे में भी जानकारी कराई जा रही है। इसके अलावा ग्राम प्रधान समेत अन्य अपराधियों के परिजन को चेतावनी दी गई है कि कहीं भी संलिप्तता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed