फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Less than 100 students in four schools, notice will be issued

Bareilly News: चार विद्यालयों में 100 से कम छात्र, जारी होगा नोटिस

Tue, 04 Jun 2024 06:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 04 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Less than 100 students in four schools, notice will be issued
बरेली। जिले के चार अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र नामांकन संख्या 100 से कम है। इन्हें सरकारी सहायता मिलने का संकट मंडरा रहा है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसमें एक विद्यालय ऐसा भी है जहां 28 बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक हैं। इन्हें नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सात सितंबर 2006 को जारी अनुदान सूची के मुताबिक विद्यालयों को इस शर्त पर शामिल किया गया था कि वहां तीन साल तक बच्चों की संख्या 105 से कम नहीं थी। जिले की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह को निर्देश दिए हैं नामांकन कम रहना अनुदान की शर्तों का उल्लंघन है। ऐसे अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, जिनमें नामांकन 100 से कम है। उनके प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए नामांकन बढ़ाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन



28 बच्चों को पढ़ाने के लिए तैनात पांच शिक्षक
नगर क्षेत्र के साहित्य संगीत कला जूनियर हाईस्कूल में 59, बहेड़ी नगर के गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल में 85, भोजीपुरा के शमशुल उलूम जूनियर हाईस्कूल में 92 और आंवला के किशन लाल रामकुमार जूनियर हाईस्कूल में 28 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। किशन लाल रामकुमार जूनियर हाईस्कूल में पांच शिक्षक हैं। इसी तरह साहित्य संगीत कला जूनियर हाईस्कूल में 59 बच्चों पर चार शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed