फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leprosy ashram

कुष्ठ आश्रम- बार-बार कब्जे की कोशिश, दो दिन से अनदेखी कर रहे अफसर

Tue, 16 Jul 2019 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
Leprosy ashram
बरेली। कुष्ठ आश्रम की बेशकीमती जमीन पर चार-पांच बार कब्जे की कोशिश हो चुकी है। दो दिन से फिर यही कोशिश की जा रही है। दो दिन से स्मार्ट सिटी के नाम पर कुछ लोग निर्माण की कोशिश में वहां पहुंच रहे हैं लेकिन नगर निगम अफसरों ने वहां जाकर देखने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह स्मार्ट सिटी के नाम पर हरियाणा नंबर की मैक्स गाड़ी में सामान लेकर कुछ लोग फिर कुष्ठ आश्रम पहुंचे। वहां उन लोगों ने बोरिंग करना शुरू कर दिया। कुष्ठ रोगियों ने हंगामा मचाया तो बोरिंग का पाइप उखाड़ लिया गया। इसके बाद कुष्ठ रोगियों ने उन्हें पकड़कर बैठा लिया। कुष्ठ आश्रम के सेक्रेटरी दिवाकर के मुताबिक पकड़े गए तीन युवकों ने खुद को दिल्ली से आना बताया और कहा कि नगर निगम ने उन्हें स्मार्ट सिटी के काम के लिए भेजा है। मगर बातचीत के दौरान ही तीनों एक-एक करके वहां से भाग निकले। दिवाकर ने बताया कि रविवार को भी यही लोग पहुंचे थे और उनके विरोध पर भाग गए थे। कुष्ठ रोगियों के समर्थन में व्यापारी नेता सुनील खत्री भी वहां पहुंचे तो तीनों युवकों ने कुछ भी सटीक नहीं बताया।
विज्ञापन

निगम अफसरों को पता नहीं, मौके पर बोरिंग के निशान
इस मामले में नगर निगम अफसर कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। एक्सईएन संजय चौहान ने निगम की कोई भी टीम जाने से इनकार किया है। मगर मौके पर बोरिंग करने का निशान बता रहा है कि वहां कोई तो निर्माण कराने की कोशिश कर रहा है। मगर निगम की अनदेखी के चलते इन लोगों की पहचान सामने नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुष्ठ रोगी आक्रोशित
वहां निर्माण की कोशिश को लेकर कुष्ठ रोगी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि अब तक मामले का कुछ निपटारा नहीं हुआ और यहां दोबारा कब्जे की कोशिश शुरू कर दी गई है। मगर वे लोग हार नहीं मानेंगे और न ही किसी को कब्जा करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed