फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard seen with cub on farm, panic in villagers

Bareilly News: खेत पर शावक संग दिखा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत

Wed, 02 Jul 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen with cub on farm, panic in villagers
हाफिजगंज। क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर में खेत में काम करते वक्त किसान ने तेंदुआ और उसके शावक को देखा। शोर मचने पर आए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से दोनों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव फैजुल्लापुर स्थित बंद पड़ी खेतान फैक्टरी के चौकीदार अजय कुमार की पालतू गाय पर तीन दिन पहले तेंदुआ ने हमला कर दिया था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव लाडपुर गोटिया निवासी किसान मिंटू ने बताया कि वह सोमवार दोपहर धान के खेत में दवाई का छिड़काव कर रहा था। तभी उसने शावक के साथ तेंदुआ को देखा। इसके बाद उसने दूर से तेंदुए की वीडियो बनाकर वहां से भाग कर ग्रामीणों को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांव सुड़ियावा के भाजपा नेता बृजेश गंगवार ने वन विभाग से तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है। वन दरोगा माधव सिंह ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। लगातार टीम कॉम्बिंग कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed