{"_id":"635ee3c2a0ac163e502767a3","slug":"leopard-seen-near-village-in-bareilly-baheri-news-bly5023002105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों के ढेर पर आराम फरमाता दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों के ढेर पर आराम फरमाता दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। कार से जा रहे दो युवकों ने शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे कुलुआटांडा गांव के पास सड़क किनारे ईंटों के ढेर पर एक तेंदुए को बैठा देखा। उन्होंने कार रोककर हेडलाइट की रोशनी में उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो वह गन्ने के खेत में घुस गया। इस घटना के बाद वन विभाग तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश शुरू कर दी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है।
कुलुआटांडा गांव में रहने वाले कुलवीर सिंह और रम्पुरा गांव के सचिन सिंह का बहेड़ी में साझेदारी में मेडिकल स्टोर है। शनिवार रात दोनों मेडिकल स्टोर बंद कर कार से घर लौट रहे थे। कुलुआटांडा गांव के पास पहुंचे तो सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर पर तेंदुआ बैठा देखा। उन्होंने कार की रोशनी में उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो तेंदुआ कूदकर बराबर में गन्ने के खेत में घुस गया। रविवार सुबह उन्होंने ग्रामीणों को मामले की जानकारी देने के साथ ही वन विभाग को वीडियो भेजा।
रविवार सुबह रेंजर रवींद्र सक्सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए के पगचिह्न देखे। उन्होंने लोकेशन ट्रेस करने के लिए जिला स्तर के अधिकारियों से ड्रोन कैमरे की मांग की लेकिन फसल बड़ी होने पर ड्रोन से लोकेशन पता न चल पाने की बात सामने आई। अब टीम मल-मूल के जरिये उसकी लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास कर रही है। हालांकि शनिवार रात के बाद तेंदुए की इलाके में चहलकदमी नहीं देखी गई।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को शाम के बाद अकेले जंगल में न जाने की हिदायत दी। आशंका जताई जा रही तेंदुआ कताई मिल से चहलकदमी करते हुए इधर आया है। कताई मिल में इसे पकड़ने के लिए पहले ही पिंजड़ा लगाया गया है। यहां सटीक लोकेशन मिलने पर पिंजड़ा लगाया जाएगा।
तेंदुए के होने की सूचना सही है। कताई मिल से इसने इस ओर मूवमेंट शुरू कर दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। - रवींद्र सक्सेना, रेंजर बहेड़ी