{"_id":"6821136d73064fc7650fa665","slug":"leopard-seen-in-fatehganj-panic-among-villagers-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104533-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फतेहगंज में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फतेहगंज में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव फतेहगंज में खेत पर तेंदुआ देखा गया। सूचना पर तीन घंटे की देरी पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में खंगाला, लेकिन वे तेंदुए को पकड़ने में सफल नहीं हुए। इस दौरान टीम ने पगचिह्न देखे।
गांव में खेत पर किसान राकेश कुमार सुबह सात बजे पहुंचकर खोदाई कर रहे थे। इसी बीच कुछ दूरी पर तेंदुआ आ गया। यह देख किसान के होश उड़ गए। शोर पर कमलेश गंगवार, धर्मेंद्र, तुलाराम, राम बहादुर, ग्राम प्रधान के भाई सुमित वर्मा पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग के बीट प्रभारी अकबर अली, रेंजर आनंद सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर तेंदुए के पगचिह्न को देखा। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने चरी के खेत के अंदर जाकर देखा, लेकिन कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर आक्रोश जताते हुए कहा कि सुबह सात बजे की घटना होने के बाद वन विभाग की टीम सुबह 10:30 बजे पहुंची है।
विगत 18 अप्रैल को तेंदुआ बिहारी पर अब्दुल रहमान के किसान अरविंद पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद नकटपुर नवादा, इमामावाद, मेथी नवदिया, बिहारीपुर, पीतम राम, नवदिया समेत कई गांवों में दहशत का माहौल रहा। संवाद