Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard seen in Dhantia, forest team said it was jackal, panic

Bareilly News: धंतिया में दिखा तेंदुआ, वन टीम ने बताया सियार, दहशत

Mon, 17 Feb 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Dhantia, forest team said it was jackal, panic
मीरगंज। क्षेत्र के गांव धंतिया के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने दावा करते हुए इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन विभाग अधिकारियों ने इसे सियार बताया है। हालांकि मौके पर वन टीम नहीं पहुंची। डर के चलते ग्रामीण बाहर जाते वक्त समूह में दिखाई दिए।
विज्ञापन

इससे पहले 10 फरवरी की सुबह धंतिया एवं अजमतगंज गांव में वन्यजीव ने हमला करके 20 से अधिक लोगों को गंभीर घायल कर दिया था, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव जाकर लोगों को पागल सियार का हमला बताकर शांत कर दिया था। उस समय भी लोगों ने तेंदुआ होने का दावा किया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव के प्रीतम सिंह यादव, अनिल, रामस्वरूप आदि छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए अपने गेहूं के खेतों की रखवाली करने गए तो वहां पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर पहले तो यह लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन कहीं दौड़कर हमला न कर दे तो साहस कर हल्ला करने लगे। हल्ले की आवाज सुनकर गांव के और लोग भी लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए तो फिर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि 10 फरवरी को गांव की ब्रह्मदेवी देवी, मेवाकली, सुखलाल, ओमप्रकाश यादराम, अजमतगंज के विपिन, भगवान देवी, रवि, बीरबल, गीता, भूपराम, बाबूराम आदि को हमला कर घायल कर दिया था, जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया गया था।वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव जाकर लोगों को समझा दिया कि डरने की आवश्यकता नहीं है। किसी पागल सियार ने हमला कर घायल कर दिया है। वन कर्मचारियों की बात से ग्रामीण सहमत हो गए थे, लेकिन रविवार सुबह को ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा तो दहशत फैल गई। उन्होंने उसके पगचिह्न भी देखे और इसे तेंदुआ का बताया है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की गुहार लगाई है। संवाद
--

पगचिह्न सियार के हैं। लोगों को तेंदुए की गलतफहमी है, फिर भी वन विभाग की टीम को भेजकर उसकी खोजबीन कराई जाएगी।
- संतोष कुमार, रेंजर, मीरगंज क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed