फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard not caught even on second day, monitoring through drone cameras

Bareilly News: दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, ड्रोन कैमरों से निगरानी

Sun, 20 Apr 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Leopard not caught even on second day, monitoring through drone cameras
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान में किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा जा सका। शनिवार को डीएफओ दीक्षा भंडारी ने अधिकारियों के साथ गांव का दौरा कर ग्रामीणों से बात की। तेंदुआ को ट्रेस करने के लिए आसपास के जंगलों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, पर अब तक तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल सकी है। वन विभाग की चार टीमें गांव में लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं। तीन स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान में शुक्रवार दोपहर गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे अरविंद पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। अरविंद का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उनके जबड़े में चार फ्रैक्चर हुए हैं। रीढ़ की हड्डी और आंखों में भी चोट आई है। शनिवार को उनके दो ऑपरेशन किए गए। अब हालत सामान्य है। इधर, शनिवार दोपहर गांव पहुंचीं डीएफओ ने अरविंद के परिजनों से बात की। ग्रामीणों से भी तेंदुए के संबंध में जानकारी ली। तेंदुआ के पगचिह्न ट्रेस किए जा रहे हैं। डीएफओ के साथ डिप्टी रेंजर केके कुमार, रेंजर संतोष कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed