{"_id":"668b3d637dee93964e0d83a6","slug":"leopard-made-the-calf-a-morsel-panic-in-the-village-bareilly-news-c-4-1-bly1039-435205-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला, गांव में दहशत
विज्ञापन
जंगली जानवर का पगचिह्न। संवाद
मीरगंज। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज में शनिवार रात पशुशाला के बाहर बंधे बछड़े को तेंदुए ने निवाला बना लिया। अब इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के सूचना देने के बावजूद भी वन टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।
मोहम्मदगंज निवासी मल्लू सिंह ने एक गाय और बछड़ा पाल रखा है। रविवार सुबह जब मल्लू सिंह अपने पशुओं के पास पहुंचे तो बछड़े का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि पशुशाला में बंधे पशुओं में देर रात तेंदुए ने बछड़े को अपना शिकार बनाया होगा। ग्रामीण पूरे दिन क्षेत्र में कॉम्बिंग करते रहे, लेकिन तेंदुआ ग्रामीणों के हाथ नहीं लग सका।
क्षेत्र में तेंदुए के पगचिह्न देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो साल पहले भी दौली जबाहर लाल की गौटिया में तेंदुआ ने बकरी को निशाना बनाया था। खौफ के चलते रविवार को ग्रामीण समूह में ही आते-जाते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को फोन कर सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने जंगली जानवर को जल्द पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
लकड़बग्घा के पगचिह्न की संभावना: रेंजर
रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि मामले में जानकारी मिली है। सोमवार सुबह मौके पर जाकर जांच की जाएगी। जानवर का पगचिह्न तेंदुए का प्रतीत नहीं हो रहा है। यह लकड़बग्घा के पगचिह्न हो सकते हैं, जबकि ग्रामीणों ने इसे तेंदुए का पगचिह्न बताया है। संवाद