फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard flees and senses woman, escapes and saves her life

तेंदुआ सामने देख महिला के उड़े होश, भागकर बचाई जान

Sun, 21 Mar 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard flees and senses woman, escapes and saves her life
तेंदुआ के पदचिह्नों को देखते वनकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

महिला की चीख सुन पहुंचे ग्रामीणों को देख बहगुल नदी की ओर भागा तेंदुआ
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने देखे पगचिह्न, नहीं लगाया पिंजड़ा

हाफिजगंज। बहगुल नदी के किनारे महिला के सामने अचानक तेंदुआ आ गया, जिसे देख महिला के होश उड़ गए। महिला चीखती हुई सड़क की तरफ भागी तो वहां पहुंचे ग्रामीणों को देख तेंदुआ भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और लाठी डंडे लेकर कांबिंग की, लेकिन तेंदुए के पगचिह्न के अलावा कुछ नहीं दिखा। वहीं मजदूर पर हमले के तीसरे दिन भी वन विभाग की ओर से कोई पुख्ता कार्रवाई न किए जाने से लोगों में रोष पनप रहा है।

बृहस्पतिवार दोपहर खाना खाने घर जा रहे ग्रेम गांव ईंट भट्ठा मजदूर हरपाल को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। हरपाल को गंभीर हालत में नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह करीब सात बजे राजघाट निवासी कीरतपाल की पत्नी सरस्वती बहगुल नदी के किनारे किसी काम से गई थीं। जहां झाड़ियों में उन्होंने तेंदुआ बैठा देखा। वह वहां से चीखती हुई सड़क की तरफ भाग खड़ी हुईं, जिस पर लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी तो तेंदुआ बहगुल नदी की तरफ भाग गया। इसके बाद भयभीत लोगों की सूचना पर वन दरोगा पुष्कर जोशी, अकबर अली टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। हालांकि कई स्थानों पर उसके पगचिह्न देखे गए। ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार को दोबारा तेंदुआ देखे जाने के बाद से लोग दहशत में हैं, जबकि वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed